इन दिनों कॉमेडियन Bharti Singh का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है जिसे देखकर भारती के फैंस काफी ज्यादा दुख में है। लेकिन वीडियो देखने वाले लोग भारती के मेहनती होने पर गर्व भी कर रहे हैं।
इस वीडियो में कॉमेडी भारती व्हील चेयर पर बैठी हुई नजर आ रही हैं। इतना ही नहीं चेहरे से भारती काफी डल दिखाई दे रही हैं इसमें टीवी एक्टर रित्विक धनजानी भारीत की व्हील चेयर को चलाने में सहायता करते हुए दिख रहे हैं।
बिमारी के चलते शो से लेना पड़ा ब्रेक
दरअसल वे इन दिनों ‘इंडियाज गॉट टैलेंट’ के प्रोमो की शूटिंग कर रही हैं। लंबे टाइम से लिगामेंट प्रॉब्लम से जूझ रही Bharti Singh को 2 दिन पहले ही हॉस्पिटल से डिस्चार्ज किया गया है। हॉस्पिटल में उनकी सर्जरी हुई है और फिलहाल वो अपने पांव पर खड़ी भी नहीं हो पा रही हैं। फिर भी वो शूटिंग कर रही हैं।
https://www.instagram.com/p/BpBm0WyAGtE/?utm_source=ig_embed
वे करीब 1 हफ्ते तक व्हीलचेयर पर ही रहेंगी। बता दें Bharti Singh ने खुद को ‘खतरों के खिलाड़ी’ सीजन 9 की शूटिंग के दौरान स्टंट करते समय इन्जर्ड कर लिया था। रियलिटी शो की शूटिंग शुरू कर चुकी थीं। भारती रविवार से शुरू हुए रियलिटी शो ‘इंडियाज गॉट टैलेंट’ के लॉन्च में भी शामिल नहीं हो पाई थीं।
हालांकि Bharti Singh ने इस शो के कुछ एपिसोड की शूटिंग कर ली थी लेकिन पैर में हो रही प्रॉब्लम की वजह से उन्होंने शूटिंग से ब्रेक ले लिया था। 20 दिन में ये दूसरी बार है जब भारती हॉस्पिटल में एडमिट हुईं हैं।
इसके पहले वे और उनके पति हर्ष डेंगू होने के कारण पिछले महीने ही एडमिट हुए थे। पिछले साल 22 जून भी Bharti Singh को पेट दर्द की शिकायत पर कोकिलाबेन हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया था। भारती सिंह को गालब्लेडर स्टोन की प्रॉब्लम थी। उनके लिवर की सर्जरी हुई थी।