राजकुमार राव और पत्रलेखा की शादी में शामिल होने पहुंचे ये सेलेब्स, एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई हुमा कुरैशी - Punjab Kesari
Girl in a jacket

राजकुमार राव और पत्रलेखा की शादी में शामिल होने पहुंचे ये सेलेब्स, एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई हुमा कुरैशी

अभिनेता राजकुमार राव इन दिनों अपनी शादी को लेकर जमकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। सूत्रों से मिली जानकरी

अभिनेता राजकुमार राव इन दिनों अपनी शादी को लेकर जमकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। सूत्रों से मिली जानकरी के मुताबिक राजकुमार और उनकी गर्लफ्रेंड पत्रलेखा कल यानि 14 नवंबर को शादी के बंधन में बंध जाएंगे। दोनों ही फैमिली धूमधाम के साथ शादी की तैयारियों में जुटी हुई है।राजकुमार और पत्रलेखा की शादी चंडीगढ़ में हो रही है। ऐसे में इस कपल कि शादी का काउंटडाउन शुरू हो गया है।
1636796448 19
वैसे राजकुमार और पत्रलेखा की शादी में शामिल होने के लिए फैमिली और कुछ खास दोस्त पहुंच गए हैं। खबर यह भी है कि बाकी के मेहमान शादी वाले दिन ही वेन्यू पर पहुंचेंगे। लेकिन  खबरें सामने आ रही हैं कि एक्ट्रेस हुमा कुरैशी और डायरेक्टर हंसल मेहता शादी में शामिल होने के लिए चंडीगढ़ पहुंच चुके हैं। ये दोनों आज कपल के मेंहदी,संगीत सेरेमनी में शामिल होंगे।
1636796283 17
बता दें कि राजकुमार और पत्रलेखा अपने वेडिंग की डीटेल्स को बहुत गुपचुप रख रहे हैं। दरअसल ये कपल अपनी शादी को   बहुत प्राइवेट बनाना चाहते हैं इसलिए दोनों ने शादी को लेकर कोई भी कोई जानकारी नहीं दी है। यही नहीं कपल  की शादी में कुछ खास लोग ही शामिल होंगे। इसलिए फिल्म इंडस्ट्री से बहुत करीबी दोस्तों को ही आमंत्रित किया है।   
1636796229 16
चंडीगढ़ पहुंचे हुमा कुरैशी और हंसल मेहता 
एक ताजा रिपोर्ट की माने तो राजकुमार के वेडिंग डेस्टिनेशन पर शामिल होने वाले मेहमान पहुंचने लगे हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि एक्ट्रेस हुमा कुरैशी को शुक्रवार को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर स्पॉट की गईं। वह यहां अपनी बेस्ट फ्रेंड पत्रलेखा की शादी में शामिल होने के लिए गई हुई हैं।  हुमा के अलावा बताया जा रहा है डायरेक्टर हंसल मेहता भी वेन्यू पर मौजूद हैं।  
1636796378 18
वहीं राजकुमार राव और पत्रलेखा पहले ही दिल्ली से कार से चंडीगढ़ पहुंचे चुके हैं। पत्रलेखा पहले अपने परिवार संग श‍िलॉन्ग से दिल्ली आईं और फिर राजकुमार के संग वेडिंग डेस्टिनेशन के लिए रवाना हुई। एक अन्य रिपोर्ट के मुताबिक,  राजकुमार और पत्रलेखा 14 नवंबर को सात फेरे लेंगे, जबकि  मेहंदी की रस्म 13 नवंबर को यानी आज होनी है। 15 नवंबर को शादी के बाद के फंक्शन और रश्में की जाएंगी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।