सुपरस्टार ऋतिक रोशन इन दिनों एक्ट्रेस सबा आजाद संग रिलेशनशिप को लेकर जमकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। इस कपल को अक्सर साथ में एक-दूसरे के साथ स्पॉट किया जाता है। ऐसे में एक बार फिर ऋतिक और सबा को मुंबई के एक रेस्तरां में डिनर डेट पर देखा गया है, जिसके बाद उन्हें बुरी तरह ट्रोल किया गया।
दरअसल, शुक्रवार रात को ऋतिक रोशन और सबा आजाद को मुंबई के फार्मर्स कैफे से बाहर निकलते हुए स्पॉट किया गया। इस दौरान ऋतिक जहां व्हाइट और ब्लू कलर की चेक शर्ट और स्किन कलर के पैंट के साथ कैप में हैंडसम लग रहे थे, वहीं ब्लू डेनिम और येलो कलर के टॉप में सबा खूबसूरत लग रही थीं। ये कपल साथ में कैफे से बाहर निकलते ही ऋतिक ने बिना झिझक सबा का हाथ थाम लिया था और अपनी कार में उन्हें प्रोटेक्टिव तरीके से बिठाया था।
जहां एक तरफ ऋतिक और सबा की जोड़ी को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं, तो वहीं कुछ लोग उन्हें ऐज गेप को लेकर ट्रोल कर रहे हैं। मालूम हो, ऋतिक रोशन 48 साल के हैं, जबकि सबा 32 साल की हैं। ऐसे में उनके बीच 16 साल का एज गैप है, जिसकी वजह से उन्हें ट्रोल किया गया।
लोगों ने किया ट्रोल…
इस बीच एक यूजर ने लिखा, शेज 32 हेज 48। वहीं एक ने लिखा, बुढ्ढा नई लड़कियों को पकड़ रहा है, अच्छा है। एक अन्य ने कमेंट किया, ऐसा लगता है जैसे डैडी अपने बच्चे को उसका हाथ पकड़ने के लिए कह रहे हैं। एक ने लिखा,इसकी बेटी की उम्र की लग रही है।
बता दें, इससे पहले भी ऋतिक और सबा को एक साथ डिनर डेट पर देखा गया था। इस दौरान भी ऋतिक रोशन, सबा का हाथ थामे हुए नजर आए थे। यही नहीं एक रिपोर्ट में यह दावा किया गया था कि, ऋतिक और सबा वास्तव में एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। फिलहाल, ऋतिक रोशन और सबा की जोड़ी पर फैंस खूब प्यार लुटा रहे हैं। अब देखना होगा कि, ये कपल आधिकारिक तौर पर कब अपना रिश्ता कबूलते हैं।