रेस्त्रां के बाहर मिस्ट्री गर्ल के साथ डिनर डेट पर स्पॉट हुए ऋतिक रोशन, इंटरनेट पर लगने लगे डेटिंग के कयास - Punjab Kesari
Girl in a jacket

रेस्त्रां के बाहर मिस्ट्री गर्ल के साथ डिनर डेट पर स्पॉट हुए ऋतिक रोशन, इंटरनेट पर लगने लगे डेटिंग के कयास

बॉलीवुड के सुपरस्टार ऋतिक रोशन पिछले कुछ समय से फिल्मों से दूरी बनाये हुए हैं। ऐसे में फैंस

बॉलीवुड के सुपरस्टार ऋतिक रोशन पिछले कुछ समय से फिल्मों से दूरी बनाये हुए हैं। ऐसे में फैंस एक्टर की एक झलक देखने के लिए काफी ज्यादा बेताब रहते हैं। तो बस ऋतिक ने अपने चाहने वालों की इस विश को पूरा कर दिया है। जी हां, दरअसल हाल ही में ऋतिक मुंबई के एक रेस्टोरेंट में स्पॉट हुए। लेकिन इन दौरान लोग उन्हें यहां देख खुश होने से ज्यादा हैरान है।
1643445749 14
मिस्ट्री गर्ल ने किया ध्यान आकर्षित 
हाल ही में ऋतिक रोशन जब मुंबई के एक रेस्ट्रोरेंट से बाहर आये  तब वह अकेले नहीं बल्कि उनके साथ एक लड़की भी मौजूद थी। खास बात तो यह है कि ऋतिक ने उनका हाथ थामा पकड़ा हुआ था। ऐसे में दोनों को इस तरह साथ में देख सभी लोग हैरान हो गए और बस फिर क्या था पैपराजी ने उन्हें कैमरे में कैद करना शुरू कर दिया। हालांकि, एक्टर यहां बिना रुके सीधा अपने कार में बैठकर तुरंत वहां से चलते बने।
1643445527 13
वायरल हुआ वीडियो…
अब ऋतिक रोशन का एक वीडियो सोशल मीडिया काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है एक्टर मिस्ट्री गर्ल का हाथ थामे रेस्टोरेंट से बाहर आ रहे हैं। इसके बाद वह अपनी कार की तरफ बढ़ते हैं और वह पहले लड़की को कार बैठाते हैं और बाद में खुद भी कार में बैठकर उनके साथ वहां से चले जाते हैं।

खैर, ऋतिक का लुक उनके फैंस को अपना दीवाना बना रहा है और वह  इस वीडियो को देखकर काफी ज्यादा उत्साहित हैं। वहीं दूसरी तरफ इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों ने कई तरह के सवाल करने लगे हैं। इस बीच यूजर्स ने पूछा, क्या ये ऋतिक की गर्लफ्रेंड हैं? वहीं कई लोग अनुमान लगाने लगे हैं कि आखिर वह लड़की कौन हैं। खैर इसका खुलासा तो वक्त के साथ ही हो पाएगा?  
1643445432 screenshot 12
1643445439 screenshot 13
1643445449 screenshot 14
1643445455 screenshot 15
ऋतिक रोशन की अपकमिंग फिल्में

1643445235 12

वर्क फ्रंट की बात करें ऋतिक रोशन आखिरी बार साल 2019 में रिलीज हुई फिल्म ‘वॉर’ में नजर आये थे। फिलहाल उनके हाथ अभी कई सारे प्रोजेक्ट्स हैं। एक्टर की अपकमिंग फिल्म ‘फाइटर’ रिलीज होगी। इस फिल्म में पहली बार उनकी और दीपिका पादुकोण की जोड़ी साथ में दिखेगी। इसके बाद वह साउथ फिल्म ‘विक्रम वेधा’ के हिंदी रीमेक और ‘कृष 4’ में भी नजर आएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।