Saree में कैसे दिखें खूबसूरत? Sai Pallavi के Style से ले Inspiration - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Saree में कैसे दिखें खूबसूरत? Sai Pallavi के style से ले inspiration

साड़ी में खूबसूरती के लिए अपनाएं Sai pallavi का स्टाइल

270006062 1196059357592002 4136075866963761014 n

दक्षिण भारतीय सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री साई पल्लवी ने अपनी अद्भुत अदाकारी के साथ-साथ अपने खूबसूरत साड़ी लुक्स से भी फैंस का दिल जीत लिया है।

280301209 570196461091251 4453703922030746803 n

अपनी सादगी और नैचुरल ब्यूटी के लिए प्रसिद्ध साई पल्लवी अक्सर भारी-भरकम मेकअप से दूर रहती हैं और मिनिमल मेकअप के साथ एक गजब की चमक बिखेरती हैं।

470937461 613729331073773 3605072548620684557 n

फिल्मों से लेकर रियल लाइफ तक, साई पल्लवी का साड़ी के प्रति प्यार जगजाहिर है। अक्सर उन्हें सुंदर साड़ियों में देखा जाता है, जो उनकी सरलता और सौम्यता को और भी निखार देती है।

471879764 569574472592397 7415923136005721939 n

उनका यही अंदाज उन्हें अन्य अभिनेत्रियों से अलग बनाता है और फैंस के बीच उन्हें एक खास पहचान दिलाता है।

Wedding Looks: इन सेलेब्स से लें Inspiration और हर फंक्शन में छा जाएं!280221592 523192309435791 3493641432922839622 n

साई पल्लवी का साड़ी कलेक्शन भी बेहद शानदार है। पारंपरिक कॉटन साड़ी हो या रिच सिल्क साड़ी, वे हर लुक को बेहद ग्रेस और एलिगेंस के साथ कैरी करती हैं।

269991138 1224875181338999 1433800398896654572 n

यही कारण है कि वे फैशन और लाइफस्टाइल के मामले में भी किसी से पीछे नहीं हैं। उनका हर लुक एक सच्ची भारतीय सुंदरता का प्रतीक है, जो आज की नई पीढ़ी को भी भारतीय परिधान अपनाने के लिए प्रेरित करता है।

54006283 345553766083960 9119883078316877352 n

जहां अधिकतर अभिनेत्रियां वेस्टर्न आउटफिट्स को प्राथमिकता देती हैं, वहीं साई पल्लवी रील और रियल दोनों ही जिंदगी में साड़ी पहनना ज्यादा पसंद करती हैं।

272608944 349380123715160 3580088834575519054 n

चाहे वह किसी फिल्म का प्रोमोशन हो, अवार्ड शो हो या फिर कोई पारिवारिक फंक्शन, साई पल्लवी का साड़ी प्रेम हर मौके पर झलकता है।

454219852 1621578592104456 5748758516655939192 n

अगर आपको भी साड़ी पहनने का शौक है या आप अपने वॉर्डरोब में कुछ खास जोड़ना चाहती हैं, तो साई पल्लवी के साड़ी लुक्स से जरूर इंस्पिरेशन लें। उनका मिनिमल मेकअप और मुस्कान उनके हर स्टाइल को खास बना देती है।

53759561 1698970170237220 471493802597915197 n

तो अगली बार जब आप साड़ी पहनने का सोचें, तो साई पल्लवी के स्टाइल टिप्स को जरूर फॉलो करें और अपनी खूबसूरती में चार चांद लगाएं!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

18 − fourteen =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।