बॉलीवुड सितारे अपने सौतेले माँ-बाप के साथ कैसा बर्ताव करते है? हैरान रह जायेंगे आप - Punjab Kesari
Girl in a jacket

बॉलीवुड सितारे अपने सौतेले माँ-बाप के साथ कैसा बर्ताव करते है? हैरान रह जायेंगे आप

NULL

बॉलीवुड सितारों की लाइफ आम लोगों की तुलना में काफी अलग होती है खासकर शादीशुदा लाइफ। आपने कई बॉलीवुड सितारों के तलाक के बारे में सुना होगा और कई ऐसे सितारों के बारे में भी जिन्होंने एक से ज्यादा शादी की है। इस सब के साथ एक विषय ऐसा है जो काफी चर्चा में रहता है जो स्टार किड्स के बारे में है।

hritik roshanअधिकतर सितारे जिन्होंने के से ज्यादा शादियाँ की है उनके बच्चे अपने सौतेले पिता या सौतेली माँ के साथ रहते है। तो जाने वाली बात ये है की क्या इन स्टार्स ने भी सौतेलापन झेला है ? या ये कहें की इन सितारों के अपने सौतेले माता पिता के साथ रिश्ते कैसे रहे ?

Kareena Kapoorआईये नजर डालते है उन अभिनेता और अभिनेत्रियों पर जो अपने सौतेले माँ बाप के साथ रह रहे है और उनके इस बारे में क्या विचार है।

salman khan familyबॉलीवुड के खान ब्रदर्स यानी सलमान , अरबाज़ और सोहेल अपने पापा सलीम खान की पहली पत्नी सलमा खान के बेटे है और हेलेन इनकी सौतेली माँ है जो सलीम खान की दूसरी बीवी है। ये सभी जॉइंट फैमिली में रहे है और जितना खान ब्रदर्स सलमा से प्यार करते है उतना ही ये अपनी सौतेली माँ हेलेन से करते है।

aamir khan familyआमिर खान की पहली पत्नी रीना दत्ता से दो संतान हैं। एक जुनैद और दूसरी इरा।आमिर खान और किरण राव से शादी के बाद अब किरण जुनैद और इरा की सौतेली माँ बन गई हैं। हालांकि जुनैद और इरा अपनी पहली माँ की तरह दूसरी माँ के पास भी उतने ही प्यार से रहते हैं।

Mahesh Bhatt familyबॉलीवुड के नामी निर्देशक निर्माता महेश भट्ट ने भी सोनी राजदान से दूसरी शादी की और पूजा भट्ट महेश भट्ट की पहली पत्नी की संतान है। लेकिन पूजा भट्ट को सोनी राजदान से उतना ही प्यार मिला जितना उनकी सगी माँ किरण भट्ट से मिला। आपको बता दें आलिया भट्ट महेश भट्ट और किरण राजदान की संतान है लेकिन इन सौतेली बहनों में भी बहुत अच्छी पटती है।

Saif Ali Khan familyसैफ अली खान और अमृता सिंह की संतान हैं सारा अली खान और इब्राहीम खान। इन दोनों की सौतेली माँ हैं करीना कपूर खान। लेकिन इन माँ-बच्चों के बीच भी किसी तरह का कोई गिला शिकवा नहीं है।

8 82अर्जुन कपूर, बोनी कपूर और मोना शौरी कपूर की संतान हैं। बोनी कपूर ने अभिनेत्री श्री देवी से दूसरी शादी की। अर्जुन कपूर की अपनी सौतेली माँ श्री देवी से नहीं बनती और उन्होंने यहाँ तक कह दिया था की श्री देवी उनके पिता की पत्नी जरूर है पर उनकी माँ नहीं है।

अधिक लेटेस्ट खबरों के लिए यहाँ क्लिक  करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twenty − six =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।