बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने बीते दिनों अभिनेता रणवीर सिंह से शादी की अपने लाखो फैंस का दिल तोड़ दिया। लेकिन दीपिका पादुकोण की पब्लिसिटी में शादी के बाद भी कोई कमी नहीं आयी है और इसी बात का एक ताजा उदाहरण सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
हाल ही में एक अमेरिकी रेस्टोरेंट के मेनू की तस्वीरें सामने आयी है जिन्होंने दीपिका पादुकोण का नाम अपने मेनू लिस्ट में शामिल किया है। आपको बता दें ये एक डोसा पार्लर है जो अमेरिका के ऑस्टिन में स्थित है।
अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को जैसे ही इस मेनू के बारे में पता लगा उन्होंने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट से इस रेस्टोरेंट के मेनू की तस्वीरें अपलोड की और साथ डिश के बारे में भी व्याख्या दी।
दीपिका ने अपने पोस्ट में कैप्शन दिया “topped with fiery hot ghost chili and stuffed with our potato mix.” “hungry anyone?!”. जाहिर सी बात है इस कैप्शन को देखकर किसी को भी भूख लग सकती है।
दीपिका पादुकोण ने जैसे ही ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर उपलोआड की उनके पति और अभिनेता रणवीर सिंह ने तुरंत कमेंट किया की हाँ उन्हें बहुत भूख लगी है और वो जरूर इस डोसा डिश को खाना चाहेंगे।
आपको बता दें रणवीर सिंह अपने मजाकिया अंदाज के लिए खूब मशहूर है और इनका कमेंट आते ही फैंस के बीच ये पोस्ट वायरल हो गया। दीपिकका और रणवीर सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते है और खूब सुर्खियों में भी रहते है।
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की फैन फॉलोविंग भी बेहद जबरदस्त है और बीते दिनों जब इन्होने शादी की थी तब ये जोड़ी इंटरनेट पर सबसे ज्यादा सर्च की जाने वाली सेलिब्रिटीज की लिस्ट में टॉप 10 नामों में शुमार थे।