Bigg Boss फेम Nikki Tamboli का दिल हुआ आवारा, बिस्तर पर अपने हुस्न का जलवा बिखरेती आईं नजर - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Bigg Boss फेम Nikki Tamboli का दिल हुआ आवारा, बिस्तर पर अपने हुस्न का जलवा बिखरेती आईं नजर

बिग बॉस फेम निक्की तंबोली सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। वो अपने फैंस के बीच सुर्खियों

बिग बॉस 14 से घर-घर में अपनी पहचान बनाने वाली निक्की तंबोली अपनी बोल्डनेस की वजह से लाइमलाइट में बनी रहती हैं। निक्की तंबोली सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी बोल्ड और हॉट फोटो और वीडियो फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। निक्की तंबोली का सेक्सी अवतार उनके चाहने वालों को बहुत पसंद आता है, निक्की अपनी ग्लैमरस और हॉट अदाओं से लोगों को दीवाना बनाती रहती हैं।
1682408287 340488444 737800971270874 6434537589443892151 n
एक बार फिर एक्ट्रेस का सिजलिंग वीडियो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है जिसमें निक्की बोल्ड आउटफिट में एक से बढ़कर एक किलर पोज देती दिखाई दे रही हैं।  बिग बॉस 14 से फेम पाने वाली निक्की के हर वीडियो की तरह उनका ये लेटेस्ट वीडियो भी खूब वायरल हो रहा है और इतना ही नहीं उनके चाहने वालें वीडियो पर दिल खोलकर अपने रिएक्शन भी दे रहे हैं।
1682408300 337873406 1694986194250310 8694556339557608935 n
निक्की तंबोली ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना एक सेक्सी वीडियो शेयर किया है। जिसने इंटरनेट पर तूफान ला दिया है। वीडियो में ब्लैक कटआउट बोल्ड ड्रेस में निक्की बिस्तर पर बैठकर अपनी कातिलाना अंदाए दिखा रही हैं। इस दौरान वो काफी हॉट पोज भी दे रही है जिन्हें देखकर हर कोई उनका दीवाना हो रहा है और फैंस उनकी तारीफों के पुल बांध रहे हैं।

अपने इस हॉट एंड सेक्सी वीडियो को शेयर करते हुए निक्की तंबोली ने कैप्शन में लिखा, ‘दिल आवारा।’ वैसे ऐसा पहली बार नहीं है निक्की कभी भी अपनी हॉट और टोन्ड बॉडी को फ्लॉन्ट करने का मौका अपने हाथ से नहीं जाने देती हैं। अक्सर ही निक्की को ग्लैमरस आउटफिट पहने स्पॉट किया जाता है और वो हर ड्रेस में सेक्सी लगती हैं। बिग बॉस के बाद  से निक्की की फैन फॉलोइंग काफी बढ़ गई है।
1682408474 whatsapp image 2023 04 25 at 13.10.10
1682408480 whatsapp image 2023 04 25 at 13.10.21
1682408487 whatsapp image 2023 04 25 at 13.10.33
1682408492 whatsapp image 2023 04 25 at 13.10.45
निक्की तंबोली के वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान खान के शो बिग बॉस 14 के बाद वो कलर्स के ही दूसरे शो खतरों के खिलाड़ी 11 में नजर आई थीं। वहां भी निक्की ने अपने मजेदार अंदाज से हर किसी का दिल जीता था और दर्शकों को काफी एंटरटेन किया था। इन दिनों भले ही वो किसी शो का हिस्सा ना हो लेकिन आए दिन उनके फोटोशूट सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।