Randeep Hooda को हॉर्स राइडिंग करना पड़ा महंगा, बेहोश होने पर हॉस्पिटल के बिस्तर पर पहुंचे एक्टर! - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Randeep Hooda को हॉर्स राइडिंग करना पड़ा महंगा, बेहोश होने पर हॉस्पिटल के बिस्तर पर पहुंचे एक्टर!

रणदीप हुड्डा को लेकर अभी-अभी एक बड़ी खबर सामने आई है। उनके फैंस ये खबर सुनकर ड़र सकते

रणदीप हुड्डा को लेकर अभी-अभी एक बड़ी खबर सामने आई है। उनके फैंस ये खबर सुनकर ड़र सकते हैं क्योंकि अब अब उनके चहिते एक्टर के साथ एक बड़ा हादसा हो गया। देखते ही देखते कुछ ऐसा हुआ कि रणदीप हुड्डा हॉस्पिटल के बिस्तर पर पहुंच गए। अब एक्टर को मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां अब उनका इलाज़ चल रहा है।
1673606669 277865747 5773210509360456 7835212111429153363 n
दरअसल, हुआ ये कि रणदीप हुड्डा हॉर्स राइडिंग कर रहे थे और वो उसी समय बेहोश हो गए। जिसके बाद वो गिर गए और उन्हें अब गंभीर चोटें आई हैं। आपको बता दें, रणदीप हुड्डा के साथ कुछ दिनों पहले ही ये हादसा हुआ है। इस पूरी घटना के बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिसके बाद अब उन्हें कंप्लीट बेड रेस्ट की सलाह दी गई है।
1673606681 313013121 821357672399794 898327189214297598 n
याद दिला दें, पिछले साल भी रणदीप हुड्डा एक फिल्म का एक्शन सीन करते वक़्त घायल हो गए थे। दरअसल, वो सलमान खान की फिल्म राधे की शूटिंग कर रहे थे और इस दौरान एक एक्शन सीन करते हुए उनके दाहिने पैर में चोट लग गई थी। बाद में एक्टर को नी की सर्जरी तक करानी पड़ी थी। इस बीच फैंस के लिए रणदीप हुड्डा ने अस्पताल से तस्वीरें भी शेयर की थी।
1673606691 randeep hooda
वहीं, अब कहा जा रहा है कि घोड़े से गिरने के चलते उनके घुटने और पैरों में चोट आई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अब एक्टर को दोबारा सर्जरी भी करानी पड़ सकती है। ऐसे में अब उनके फैंस टेंशन में आ गए है। सब दुआ कर रहे हैं कि एक्टर जल्द से जल्द ठीक हो जाएंगे।  
1673606700 randeep hooda 1598696042
वहीं, वर्कफ्रंट की बात करें तो, रणदीप हुड्डा की हाल ही में वेब सीरीज कैट रिलीज हुई थी। इसमें उनके किरदार की काफी सराहना की गई थी। ये वेब सीरीज नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। जिसमे उन्होंने एक ड्रग पेडलर का रोल निभाया था, जो कि जासूसी भी करता है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।