गाना गाते हुए इस शख्स के पैरों में गिरे हनी सिंह, इस एक्ट को देख चौंक गए एआर रहमान - Punjab Kesari
Girl in a jacket

गाना गाते हुए इस शख्स के पैरों में गिरे हनी सिंह, इस एक्ट को देख चौंक गए एआर रहमान

आइफा 2022 की धूम मची हुई है। कई दिनों तक होने वाले इस अवॉर्ड शो में सितारों का

इन दिनों बॉलीवुड गलियारों में अंतरराष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी पुरस्कार यानी आइफा 2022 की धूम मची हुई है। फिल्मी सितारों के लुक्स से लेकर अवॉर्ड्स तक, इवेंट की एक से बढ़कर एक फोटोज़ और वीडियोज़ सामने आ रहीं हैं। बता दें, कई दिनों तक होने वाले इस अवॉर्ड शो में सितारों का तांता लग गया है। कुछ स्टार्स ने तो अपनी परफॉर्मेंस भी दी और इन्हीं में से एक थे रैपर हनी सिंह। जी हां, हनी सिंह स्टेज पर गाना गा रहे थे और गाना गाते-गाते वो अचानक एक शख्स के पैरों पर जा गिरे।
1654417622 162420083 270351717950546 3615333565420109831 n
आपको बता दें, एक पैपराज़ी ने अपने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। और ये वीडियो आइफा अवार्डस के दौरान का है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि हनी सिंह स्टेज पर परफॉर्म करते नज़र आ रहें है। और इस दौरान उन्होंने कुछ ऐसा किया कि हर तरफ उनकी वाह-वाही हो रही है। दरअसल, हनी सिंह ने आईफा 2022 में परफॉर्म कर रहे थे और अचानक में स्टेज से नीचे उतरे और उन्होंने भरी महफिल में संगीतकार ए.आर. रहमान के पैर छू लिए। हनी सिंह का ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
1654417742 285960964 336267105248684 5632273587167737129 n
बता दें, हनी सिंह का ये पैर छूने वाला वीडियो फैंस को काफी पसंद आ रहा है। लोग जमकर रैपर की तारीफें कर रहें हैं। साथ ही इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि हनी सिंह काफी देर तक ए.आर. रहमान के पैरों पर पड़े रहते हैं और फिर ए.आर. रहमान के उठाने पर वो उठते हैं और उनके हाथ को चूम कर वो अपना गाना पूरा करते हैं। ए.आर. रहमान खुद हनी सिंह के इस एक्ट को देखकर हैरान हो जाते है।

आपको बता दें, आईफा 2022 का फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। इस इवेंट को कोरोना और लॉकडाउन की वजह से पोस्टपोन किया जा रहा था। लेकिन अब इस इवेंट का आयोयन 3 और 4 जून को अबू धाबी ने किया गया है। इस इवेंट से जुड़ी कई फोटोज़ और वीडियोज़ सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। जो खूब सुर्खिया बटोर रहीं हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।