बॉलीवुड के फेमस सिंगर और रैपर कहे जाने वाले हनी सिंह इन दिनों खूब लाइमलाइट में बने हुए हैं। दरअसल हनी सिंह आए दिन अपने गानों के साथ-साथ ढेरों विवादों में भी घिरे हुए नजर आते रहते है। ऐसे में हनी सिंह भले ही इन दिनों फिल्मों के एल्बम में अपने आवाज का जादू कम बिखेरते हुए दिखाई दे रहे हैं। लेकिन रैपर अपने फैंस के लिए लगातार लाइव कॉन्सर्ट करते हुए नजर आते रहते हैं।
इसी बीच अब अपने लाइव कॉन्सर्ट के दौरान हनी सिंह ने कुछ कर दिया हैं जिसे देखकर आप भी आश्चर्य हो जाएंगे। हाल ही में हनी सिंह के फैन यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर किया गया है। हनी सिंह का ये वीडियो जयपुर में उनके एक म्यूजिक कॉन्सर्ट के दौरान का है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि यो यो हनी सिंह स्टेज पर सफाई कर रहे हैं एक सफाई कर्मी के साथ डांस करते दिख रहे हैं।
हनी सिंह के फोर्स करने पर डेनिम शर्ट पहने हुए वह लड़का झाडू को फेंक देता हैं और यो यो हनी सिंह के साथ जमकर डांस करना शुरू कर देता है। इस वीडियो को देखने के बाद हर कोई हनी सिंह की काफी तारीफ कर रहा है क्योंकि एक फेमस सिंगर और रैपर होने के बावजूद हनी सिंह ने उस सफाई कर्मी के लिए अपने दिल की भावनाओं को जाहिर किया है और खुलकर मजे लिए हैं।
इसी के साथ हनी सिंह के वीडियो पर फैंस जमकर कमेंट करते हुए भी नजर आ रहे हैं। जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है की- ये लाइव कॉन्सर्ट का सबसे आइकोनिक पार्ट था। तो वही एक यूजर ने लिखा है की – इसे देखकर पुराने यो यो हनी सिंह याद आ गए।
साथ ही एक यूजर ने तो यह तक लिख दिया की – लेजेंड्स को इस पल का बेसब्री से इंतजार था। बता दे की हाल ही में हनी सिंह ने काफी सालों बाद अपनी लेटेस्ट एल्बम हनी सिंह 3.0 के जरिए कमबैक किया है। वापसी को लेकर हनी सिंह का नाम काफी सुर्खियों में बना हुआ है।