Honey Singh ने किया नए म्यूजिक एलबम का ऐलान, रैपर के डूबते करियर का मजाक बनाने वालों को मिलेगा जवाब - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Honey Singh ने किया नए म्यूजिक एलबम का ऐलान, रैपर के डूबते करियर का मजाक बनाने वालों को मिलेगा जवाब

हनी सिंह ने अपने तलाक के बाद अपने नए म्यूजिक एलबम की अनाउंसमेंट कर दी है। हनी सिंह

रैपर हनी सिंह को यूं ही रैप की दुनिया का बादशाह नहीं कहा जाता। उनके गानों पर हर कोई थिरकने को मजबूर हो ही जाता है। उनके गानें और उनका रैप युवाओं
को दीवाना बनाने के लिए काफी है। हनी सिंह ने अपने अब तक के करियर में एक से बढ़कर
एक गाने दिए है। हनी सिंह अपने गानों के साथ साथ अपनी पसर्नल लाइफ को लेकर भी चर्चा
में बने रहते है। हाल ही में हनी सिंह और उनकी पत्नी शालिनी का तलाक हुआ है। अपनी पर्सनल लाइफ में कई तरह की दिक्कतों
को झेलने के बाद भी हनी सिंह अपने काम को लेकर काफी सीरीअस है। हाल ही में हनी
सिंह ने अपने नए 
म्यूजिक एलबम की अनाउंसमेंट कर दी है।

1663402345 128092969 188862079553866 4603946339456060864 n

एक समय था जब किसी भी
पार्टी में हर तरफ सिर्फ रैपर हनी सिंह के गाने ही सुनाई देते थे। बात करें
उनकी पसर्नल लाइफ की तो, उसमें उन्हें कई तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़ा। पहले
तो हनी सिंह
डिप्रेशन का
शिकार हो गए थे जिस वजह से उनके करियर को काफी नुकसान झेलना पड़ा। इसके बाद हाल ही
में हनी सिंह अपनी पत्नी शालिनी तलवार संग तलाक को लेकर चर्चा में आए थे। अपनी
पसर्नल लाइफ में तमाम दिक्कतों से गुजरने के बाद हनी सिंह ने अब दोबारा से अपने
काम पर फोकस करने का मन बना लिया है।

1663402442 118256380 1682530635256901 429100435243931299 n

हनी सिंह ने अपने
तलाक के बाद अपने नए म्यूजिक एलबम की अनाउंसमेंट
कर दी है। हनी सिंह के इस
ऐलान से उनके फैंस काफी खुश है क्योंकि अब हनी सिंह दोबारा से अपने गानों से
युवाओं को दीवाना बनाने के लिए एकदम तैयार हैं। हनी सिंह ने एक
छोटी वीडियो क्लिप के जरिए ऐलान किया कि वो जल्द ही नया म्यूजिक एलबम लॉन्च करने
जा रहे हैं। हनी सिंह का नया म्यूजिक एलबम
‘ हनी 0.3’ होने वाला है जो वो अपने उन फैंस को डेडिकेट करने जा रहे
हैं
, जो उनके बुरे वक्त में
हमेशा उनके साथ खड़े रहे।

अपने नए गाने की
अनाउंसमेंट करते हुए हनी सिंह ने एक खास वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में हनी सिंह
के बुरे दौर की कहानी देखने को मिल रही है। साथ ही वीडियो में हनी सिंह की आवाज सुनाई
देती है। वो कह रहे है
,’उन्हें लगता है
कि मैं वापस नहीं आउंगा
, म्यूजिक तो
बिल्कुल नहीं कर पाउंगा
, लेकिन तुम्हारे
प्यार ने मुझे वापस आने के लिए मजबूर किया
, एक नया वर्जन, एक एलबम तुम्हारे लिए सिर्फ तुम्हारे लिए, आप तैयार हैं।

1663402465 152027295 823305178221223 7836604532494632807 n

बता दें कि कुछ
समय तक हनी सिंह अपनी जिंदगी के काफी बुरे दौर से गुजरे हैं। काफी महीनों तक उन्हें कहीं भी स्पॉट नहीं
किया जाता था। बस हर तरफ यहीं बातें होती थी कि हनी सिंह का क्या होगा। क्या हनी
सिंह दोबारा वापसी करेंगे भी या नहीं, कहीं ऐसा तो नहीं कि अब हनी सिंह का करियर
खत्म हो गया है। हनी सिंह के उनके नए म्यूजिक एलबम की अनाउंसमेंट से उन तमाम लोगों को करारा जवाब मिलने वाला है, जिन्हें ये लगा कि उनका करियर खत्म हो गया है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

19 + 8 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।