Pawan Singh से अलग होकर बुरी तरह टूट चुकी है उनकी पत्नी ज्योति सिंह? खुद बयां किया दर्द - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Pawan Singh से अलग होकर बुरी तरह टूट चुकी है उनकी पत्नी ज्योति सिंह? खुद बयां किया दर्द

भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार कहे जाने वाले पवन सिंह आए दिन लाइमलाइट में बने रहते हैं। दरअसल पवन

भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार कहे जाने वाले पवन सिंह आए दिन लाइमलाइट में बने रहते हैं। दरअसल पवन सिंह इन दिनों अपने काम को लेकर काफी बिजी चल रहे हैं। वही दूसरी तरह उनकी पत्नी ज्योति सिंह का उनको याद कर बुरा हाल हुआ जा रहा हैं। ऐसा हम नहीं कह रहे है बल्कि खुद एक्टर की वाइफ ने वीडियो शेयर कर अपनी हाल बताई हैं। जहां ज्योति की वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। 
1684733135 78cda6002a818202e618292d6d38021c6b25e
दरअसल ज्योति सिंह और पवन सिंह के बीच अलगाव की खबरें पिछले साल से आ रही हैं। बताया जा रहा है कोर्ट में इनके तलाक का केस भी चल रहा है। अब तो कोर्ट में इसकी सुनवाई के दौरान ही दोनों का आमना सामना होता है। इस दौरान ज्योति, सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वो अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने एक ऐसा ही वीडियो अपलोड किया, जिसके बाद फैंस की चिंता और बढ़ गई।

भोजपुरी एक्टर पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें वो शांत खड़ी होकर झील को निहार रही हैं। वीडियो के बैकग्राउंड में उन्होंने एक सैड सॉन्ग भी लगाया और कैप्शन में लिखा- “कभी-कभी हम तब भी मुस्कराने की कोशिश करते है जब हम अंदर से पूरी से टूट चुके होते है।” वीडियो के आखिर में वो मुस्कुराती हुई भी दिखाई दे रही हैं।
1684733192 278542690 687727615793742 5819203682090980626 n 1
1684733329 whatsapp image 2023 05 22 at 10.58.28 am
1684733335 whatsapp image 2023 05 22 at 10.58.29 am
वही अब ज्योति की ये वीडियो देख फैंस काफी दुखी नजर आ रहे हैं। साथ ही उनके इस पोस्ट पर जमकर कमेंट करते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। जहां एक यूजर ने कमेंट कर लिखा है की- ‘पावर स्टार पवन सिंह की जान है आप’, तो वही एक यूजर ने लिखा है की- ‘प्लीज पवन सिंह के लाइफ में आप वापस से आ जाइये’, 
1684733357 330866661 716135093420649 3991822868101750573 n
वही एक यूजर ने तो यह तक लिख दिया की- ‘भाभी जी प्लीज एक रील पवन सिंह के गाने पर भी बना दीजिए, क्यों की आज कल सिर्फ पवन सिंह का ही जलवा है’ वही अब इस तरह के ढेरो कमेंट कर यूजर्स लगातर हौसला अफजाई करते दिख रहे हैं।    

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।