'वॉर' के लिए इस तरह ऋतिक रोशन खुद को किया ट्रांसफॉर्म, फैंस के साथ शेयर किया ये सीक्रेट वीडियो - Punjab Kesari
Girl in a jacket

‘वॉर’ के लिए इस तरह ऋतिक रोशन खुद को किया ट्रांसफॉर्म, फैंस के साथ शेयर किया ये सीक्रेट वीडियो

सुपर 30 के बाद फिर ‘वॉर’ के लिए ऋतिक रोशन ने खुद जिस शानदार तरीके से ट्रांसफॉर्म किया,

ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ स्टारर फिल्म ‘वॉर’ बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से तिकी है और फिल्म ने शानदार कमाई करते हुए 200 करोड़ की कमाई का आंकड़ा भी पार कर लिया है। हिंदी बॉक्स ऑफिस पर फिल्म अब तक 230 करोड़ से ऊपर का कलेक्शन कर चुकी है। 
1570777349 855
इस फिल्म में शानदार और दमदार बॉडी में नजर आ रहे ऋतिक ‘वॉर’ से पहले ‘सुपर 30’ में नजर आये थे।  सुपर 30 में ऋतिक ने पटना के गणितज्ञ आनंद कुमार का किरदार निभाया था और इस किरदार के लिए उन्हें अपना वजन भी बढ़ाना पड़ा था। 
1570777361 524
 सुपर 30 के बाद फिर ‘वॉर’ के लिए ऋतिक ने खुद जिस शानदार तरीके से ट्रांसफॉर्म किया, वो मेहनत फिल्म में दिखाई देती है। अपनी बॉडी को वापस शेप में लाने के लिए ऋतिक के पास बेहद कम समय था पर ये उनकी डेडिकेशन है कि उन्होंने खुद को इतनी जल्दी तैयार किया है। 
1570777368 525
फिल्म वॉर के प्रमोशन के दौरान ऋतिक रोशन से कई बार सवाल किया गया कि उन्होंने खुद को कैसे इतने कम समय में ट्रांसफॉर्म किया। ऋतिक का जवाब यही था की बहुत मेहनत करनी पड़ी। 
1570777374 523
अब ऋतिक रोशन ने फिल्म की कामयाबी के बाद अपनी ट्रांसफॉर्मेशन का सीक्रेट फैंस के साथ शेयर किया है। वीडियो में ऋतिक ने बताया है की किस तरह की कड़ी ट्रेनिंग के बाद उन्हें अपनी फौलादी बॉडी वापस मिली। 

इस वीडियो में ऋतिक कड़ी एक्सरसाइज करते हुए दिखाई दे रहे है।  ऐस वीडियो पर फिल्म वॉर में ऋतिक के कोस्टार टाइगर श्रॉफ ने भी कमेंट करके कहा है ,’सर बड़े होके आप की तरह बनना है।’ फैंस के बीच भी ये वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है। 
1570777222 522

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × five =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।