व्हाइट सूट-हिजाब पहने मक्का पहुंचीं Hina Khan, फैंस के साथ शेयर की अपने फर्स्ट ‘उमराह’ की तस्वीरें - Punjab Kesari
Girl in a jacket

व्हाइट सूट-हिजाब पहने मक्का पहुंचीं Hina Khan, फैंस के साथ शेयर की अपने फर्स्ट ‘उमराह’ की तस्वीरें

टीवी एक्ट्रेस हिना खान रमजान से पहले अपना पहला उमराह परफॉर्म करेंगी। उन्होंने मक्का जाते हुए अपनी कुछ

रमजान का पवित्र महीना 23 मार्च 2023 से शुरू हो रहा है, ऐसे में रमजान से पहले कई टीवी स्टार्स उमराह परफॉर्म करने मक्का पहुंच रहे हैं। हाल ही में टीवी एक्टर अली गोनी अपने पहले उमराह करने को लेकर काफी एक्साइटेड नजर आए थे। वहीं, अब अली के बाद ये रिश्ता क्या कहलाता है से घर-घर में अपनी पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस हिना खान ने भी फैंस के साथ अपने फर्स्ट उमराह को लेकर खुशखबरी दी है।
1679386360 ौ
दरअसल, हिना खान भी अपना पहला उमराह परफॉर्म करने मक्का पहुंच गई हैं। एक्ट्रेस अपने उमराह के लिए काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं। उन्होंने फैंस के साथ इस जर्नी की कुछ पिक्चर्स भी सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस हिना खान अक्सर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं और अपने चाहने वालों के साथ फोटोज और वीडियोज शेयर करती रहती हैं।
1679386380 1094924 hina 2
हिना खान ने 20 मार्च को मक्का के लिए उड़ान भरी थी।हिना ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक तस्वीर भी शेयर की है, जिसमें अदाकारा व्हाइट कलर सूट के साथ हिजाब पहने नजर आ रही हैं। फोटो में हिना सोफे पर बैठे हुए बाहर की तरफ देखती हुई दिखाई दे रही है। इस फोटो के साथ हिना ने कैप्शन में लिखा, “मैं अपना पहला उमराह करने के लिए आगे बढ़ रही हूं।” 
1679386414 e3bccfdb0bc91a77e8ded8b4eab262701679381755410454 original (1)
इसी के साथ हिना खान ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर अपनी मक्का जाते हुए अपनी कुछ झलकियां भी फैंस के साथ शेयर की है।  उन्होंने जेद्दा से मक्का की ओर जाते हुए कार के अंदर की कुछ तस्वीरें स्टोरी पर शेयर की है। हिना के पहली बार उमराह परफॉर्म करने की खबर से उनके फैंस भी काफी खुश हो गए हैं।
1679386424 98854074
बता दें कि बीतें कुछ वक्त से लगातार सेलेब्स के उमराह परफॉर्म करने की खबरें सामने आ रही हैं। कुठ वक्त पहले ही टीवी के कई फेमस स्टार्स जैसे सना खान, गौहर खान, जन्नत जुबैर, फैसल शेख ने मक्का में उमराह किया था, जिसकी झलकियां भी शेयर की थीं। हाल ही में, अली गोनी ने भी खुलासा किया था कि, वो जल्द ही अपना पहला उमराह अपने दोस्त आसिम रियाज के साथ करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।