Himesh Reshammiya पर टूटा दुखों का पहाड़, पिता Vipin Reshammiya का 87 की उम्र में निधन, Himesh Reshammiya Is Devastated, His Father Vipin Reshammiya Passes Away At The Age Of 87
Girl in a jacket

Himesh Reshammiya पर टूटा दुखों का पहाड़, पिता Vipin Reshammiya का 87 की उम्र में निधन

सिंगर और म्यूजिक कंपोजर Himesh Reshammiya के घर मातम पसर गया है। हिमेश ने अपने पिता को खो दिया है। ऐसे में उनका परिवार सदमे में है। Himesh Reshammiya के पिता और संगीत निर्देशक Vipin Reshammiya का बीती रात निधन हो गया। 87 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया था जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। बताया जा रहा है कि कोकिलाबेन अस्पताम में 18 सितंबर की रात 8.30 बजे उनकी मौत हुई। उनका अंतिम संस्कार 19 सितंबर को किया जाएगा।

  • सिंगर और म्यूजिक कंपोजर Himesh Reshammiya के घर मातम पसर गया
  • Himesh Reshammiya के पिता और संगीत निर्देशक Vipin Reshammiya का बीती रात निधन हो गया

विपिन ने बेटे हिमेश के गुरु

विपिन अपने बेटे हिमेश रेशमिया के गुरु भी थे और उन्होंने छोटी उम्र से ही उनकी प्रतिभा को निखारने में अहम भूमिका निभाई। बताया जा रहा है कि सांस लेने में हुई समस्या के बाद उन्हें अस्पताल में भीर्ती कराया गया, जिसके कुछ वक्त बाद ही उन्होंने अंतिम सांस ली। विपिन खुद एक प्रतिभाशाली संगीतकार थे और टीवी शो में अपने काम की वजह से मशहूर हुए थे। हालांकि, उन्होंने संगीत में अपना पूरा करियर नहीं बनाने का फैसला किया क्योंकि वे हिमेश को अपने हुनर ​​को निखारने में मदद करना चाहते थे। उन्होंने बीच में ही अपनी म्यूजिक जर्नी छोड़ दी थी, वो पूरा फोकस हिमेश पर करने लगे थे। उन्होंने एक बार बताया था कि उन्हें अपने बेटे की छोटी उम्र से ही संगीत प्रतिभा पर गर्व था।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Himesh Reshammiya (@realhimesh)

सलमान खान के साथ विपिन ने किया काम

विपिन रेशमिया ने एक बार सलमान खान की फिल्म के संगीत विभाग में काम किया था। इससे हिमेश को ‘भाईजान’ के साथ एक मजबूत रिश्ता बनाने में भी मदद मिली। ‘खिलाड़ी 786’ अभिनेता, सिंगर और म्यूजिक कंपोजर हिमेश रेशमिया ने ‘प्यार किया तो डरना क्या’ के साथ एक संगीतकार के रूप में अपनी शुरुआत की। इसके बाद बैक टू बैक वो कई फिल्मों में म्यूजिक बनाते नजर आए। उन्होंने सलमान के साथ ‘किक’ और ‘राधे’ जैसी फिल्मों में भी काम किया। इसके अलावा भी उनके नाम कई बड़े प्रोजेक्ट्स हैं। इतना ही नहीं वो कई म्यूजिक रियलिटी शो में बतौर जज भी नजर आए। उनके गाए गाने जैसे ‘आशिक बनाया’ काफी पॉपुलर हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eight − 2 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।