क्या मां बन गई हैं Bipasha Basu? गोद में न्यू बॉर्न बेबी लिए नजर आए बिपाशा और करन सिंह ग्रोवर - Punjab Kesari
Girl in a jacket

क्या मां बन गई हैं Bipasha Basu? गोद में न्यू बॉर्न बेबी लिए नजर आए बिपाशा और करन सिंह ग्रोवर

बॉलीवुड की बेहद बोल्ड और हॉट एक्ट्रेस कही जाने वाली बिपाशा बसु इन दिनों अपना प्रेगनेंसी फेज एन्जॉय

बॉलीवुड की बेहद बोल्ड और हॉट एक्ट्रेस कही जाने वाली बिपाशा बसु इन दिनों अपना प्रेगनेंसी फेज एन्जॉय कर रही हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने बेबी शॉवर की तस्वीरें सोशसल मीडिया पर अपलोड की थी। वही अब बिपाशा की डिलीवरी किसी भी वक़्त हो सकती हैं। लेकिन इन सब के बीच अब एक उड़ती-उड़ती खबरे  ऐसी भी सामने आ रही हैं की बिपाशा बसु माँ बन चुकी हैं। और इस बात का प्रमाण बन रहा हैं ये लेटेस्ट तस्वीर जो इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रही हैं जिसमे बिपाशा और करन न्यू बॉर्न बेबी को अपने गोद में लिए नजर आ रहे हैं। 
1666245705 299623400 117494617710706 1721528153434545276 n
दरअसल इंटरनेट पर बिपाशा और करन की एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही हैं जिसमे बिपाशा और करन ने अपने गोद में  न्यू बॉर्न बेबी को लिया हैं। और बड़े ही प्यार भरे नजरों से उसे देख भी रहे हैं। इन तस्वीरों में एक्ट्रेस पति करण सिंह ग्रोवर के साथ नवजात बच्चे को खिलाते हुए नजर आ रही हैं। फोटोज को देख सोशल मीडिया यूजर्स कपल को दिल खोलकर बधाई दे रहे हैं। फैंस को लग रहा है कि, शायद बिपाशा ने बच्चे को जन्म दे दिया है।  हालांकि ये बच्ची बिपाशा की नहीं है एक्ट्रेस ने अभी बच्चे को जन्म नहीं दिया है। 
1666245717 310345245 157482230251217 7288823116678013694 n
बिपाशा की गोद में ये बच्ची अभिनेता विवान भतेना (Vivan Bhatena) की है। बिपाशा और करण, टीवी एक्टर विवान की बेटी से मिलने एक सरप्राइज विजिट के तहत उनके घर गए थे। ये तस्वीर साल 2019 की है जिसे करन सिंह ग्रोवर ने 2019 में पोस्ट किया था। हालांकि अब ये फोटो बिपाशा की प्रेग्नेंसी के बाद जमकर वायरल हो रही है, और कमेंट बॉक्स में फैंस कपल को मां-पिता बनने की बधाई दे रहे हैं। 

वही बिपाशा और करन के इस फोटो पर लगातार बधाइयों का सिलसिला जारी हैं। जहां सभी लोग दोनों ही कूपकले को माता-पिता बनने की बधाई दे रहे हैं। और दोनों की इस तस्वीर पर जमकर प्यार भी लुटा रहे हैं। 
1666245761 308233814 198059105995636 4141429894700070528 n
गोद में नवजात बच्चे को लिए बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर बेहद प्यारे लग रहे हैं।हालांकि अब बिपाशा की डिलीवरी में भी ज्यादा वक़्त नहीं हैं। एक्ट्रेस अब कभी भी ख़ुशख़बरी सुना सकती हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।