राजकुमार राव और पत्रलेखा को आशीर्वाद देने पहुंचे हरियाणा के CM, देखे रिसेप्शन की पहली तस्वीर - Punjab Kesari
Girl in a jacket

राजकुमार राव और पत्रलेखा को आशीर्वाद देने पहुंचे हरियाणा के CM, देखे रिसेप्शन की पहली तस्वीर

राजकुमार राव और पत्रलेखा की रिसेप्शन पार्टी में फिल्मी सितारों के अलावा देश की कई बड़ी हस्तियों ने

बॉलीवुड के लव बर्ड्स यानी राजकुमार राव और पत्रलेखा फाइनली शादी के बंधन में बंध चुके है। इन दोनों ने चंडीगढ़ में अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की। शादी के बाद से राजकुमार राव और पत्रलेखा की सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें वायरल हो रही हैं। साथ ही उनकी शादी में कौन- कौन सी हस्तियां पहुंचीं, उनकी भी तस्वीरें सामने आ रही हैं। बता दे, राजकुमार राव और पत्रलेखा ने 15 नवंबर की दोपहर को धूमधाम से शादी की। 
1637043897 ians patralekha0124191
इसके बाद शाम को ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी भी रखी। उनकी रिसेप्शन पार्टी में फिल्मी सितारों के अलावा देश की कई बड़ी हस्तियों ने भी शिरकत की। अब राजकुमार राव और पत्रलेखा की रिसेप्शन पार्टी की पहली तस्वीर सामने आ गई है। इस तस्वीर में बॉलीवुड का यह स्टार कपल हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के साथ नजर आ रहा है।

इस बात की जानकारी मनोहर लाल खट्टर ने खुद सोशल मीडिया के जरिए दी है। उन्होंने राजकुमार राव और पत्रलेखा के रिसेप्शन पार्टी की पहली तस्वीर को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इस तस्वीर में राजकुमार राव और पत्रलेखा मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के साथ खड़े नजर आ रहे हैं। तस्वीर में पत्रलेखा जहां गोल्डन कलर की साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं, वहीं राजकुमार राव काले रंग के टक्सीडो सूट में बेहद स्मार्ट दिखाई दे रहे हैं।

इस तस्वीर को शेयर करते हुए मुख्यमंत्री ने अपने कैप्शन में लिखा, ‘चंडीगढ़ में बॉलीवुड के प्रसिद्ध अभिनेता राजकुमार राव और पत्रलेखा के विवाह समारोह में शामिल होकर वर-वधू को आशीर्वाद और सफल वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दीं’। सोशल मीडिया पर राजकुमार राव और पत्रलेखा के रिसेप्शन की पहली तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है।

1637043914 jpg
कई सोशल मीडिया यूजर्स और इन दोनों कलाकारों के फैंस उनकी तस्वीर को खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही कमेंट कर अपना रिएक्शन भी दे रहे हैं। आपको बता दें कि शनिवार 13 नवंबर को राजकुमार राव और पत्रलेखा ने सगाई की। इसके बाद 14 नवंबर को मेंहदी और संगीत समारोह हुआ। सोमवार 15 नवंबर को राजकुमार राव और पत्रलेखा ने शादी कर ली है। राजकुमार राव और पत्रलेखा लंबे समय से एक- दूसरे को डेट कर रहे थे। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।