Athiya Shetty की तस्वीरों पर Hardik Pandya ने लुटाया प्यार, KL Rahul ने ऐसे किया रिएक्ट - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Athiya Shetty की तस्वीरों पर Hardik Pandya ने लुटाया प्यार, KL Rahul ने ऐसे किया रिएक्ट

बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी ने अपने लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा की है जो उनके

बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया
शेट्टी और इंडियन क्रिकेटर केएल राहुल के रोमांस के चर्चे आए दिन सुर्खियों में
बने रहते हैं। सोशल मीडिया पर लोग इस रोमांटिक कपल पर खूब प्यार लुटाते हैं और इनकी
तस्वीरों को भी काफी पसंद किया जाता है। दिग्गज एक्टर सुनील शेट्टी की लाडली अथिया ने फिल्म हीरो से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था।

1666261521 311885552 1310676516421580 7522735995894913553 n

सोशल मीडिय पर अदाकारा अथिया शेट्टी काफी एक्टिव रहती है। अथिया की पोस्ट पर उनके दोस्त
और फैंस जमकर रिएक्ट करते हैं। इस बार भी अथिया की लेटेस्ट तस्वीरें सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय
बन गई हैं। अथिया की फोटोज पर उनके दोस्तों के अलावा बायफ्रेंड केएल राहुल भी दिल खोलकर प्यार बरसा
रहे हैं।

1666261533 278677845 1021961692081124 2887698419602563627 n

अथिया और के एल
राहुल दोनों ही सोशल मीडिया पर खुलकर एक दूसरे पर प्यार लुटाते हैं इतना ही नहीं
ये कपल एक दूसरे की पोस्ट पर खूब रिएक्ट करते हैं। अथिया और राहुल ज्यादातर एक
दूसरे के साथ टाइम स्पेंड करते नजर आते हैं। ये लव बड्स अपने फैंस को कपल गोल्स
देते रहते है। ये स्टार कपल एक दूसरे की फोटोज पर कॉमेंट कर भी अपना प्यार जताता
रहता है।

1666261547 312135173 3248027822114955 8296592696631358324 n

अथिया शेट्टी ने
अपने ऑफिशियस इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी तीन फोटो पोस्ट की है। यह फोटोज उनके
लेटेस्ट फोटोशूट की है। अथिया हर फोटो में अलग-अलग पोज देती दिख रही हैं, पहली
फोटो में व्हाइट आउटफिट में अथिया स्टाइलिश अंदाज में बैठे हुए दिख रही हैं बाकि
दोनों फोटो में अथिया का क्लोज अप शॉट लिया गया है।

Hardik Pandya: Anyone Who Knows Me, Knows My Passion for Cricket but Also  Fashion

अथिया शेट्टी अपने
इस लुक काफी स्टनिंग लग रही हैं और उनकी यह पोस्ट उनके चाहने वालों और दोस्तों को
भी खूब पसंद आ रही है। अथिया की पोस्ट पर फैंस के साथ-साथ सेलेब्स भी जमकर कॉमेंट
कर रहे हैं। हालांकि बाकि सभी कॉमेंट्स को छोड़कर सबकी नजरें एक्ट्रेस के
बॉयफ्रेंड केएल राहुल की कॉमेंट कर जा अटकी है।

1666261713 56996504 6b9b 40ab a7b3 0aba144a8e3c

1666261720 6caae2f6 e56a 4a80 94e5 454c333e09ed

फेमस इंडियन
क्रिकेटर केएल राहुल ने अपनी लेडी लव की पोस्ट पर जमकर प्यार बरसाया है उन्होंने
पोस्ट पर कॉमेंट करते हुए खूब  रेड हार्ट संग फायर इमोजी शेयर कर अपनी फीलिंग
बयां की है। केएल राहुल के अलावा मॉडल
अनुषा दांडेकर, रिया कपूर, आकांक्षा रंजन कपूर, शनाया मल्होत्रा ने भी  एक्ट्रेस की पोस्ट पर कॉमेंट किया है। वहीं क्रिकेटर हार्दिक पांडेया ने कॉमेंट में फायर इमोजी शेयर किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।