आर्यन खान केस पर हंसल मेहता बोले- विदेशों में लीगल है ‘मारिजुआना’, भारत में भी बदला जाए कानून - Punjab Kesari
Girl in a jacket

आर्यन खान केस पर हंसल मेहता बोले- विदेशों में लीगल है ‘मारिजुआना’, भारत में भी बदला जाए कानून

आर्यन खान की गिरफ्तारी के बाद कई सिलेब्स शाहरुख खान के सपोर्ट और एनसीबी के विरोध में ट्वीट

आर्यन खान की गिरफ्तारी के बाद कई सिलेब्स शाहरुख खान के सपोर्ट और एनसीबी के विरोध में ट्वीट कर रहे हैं। अब फिल्ममेकर हंसल मेहता का ट्वीट चर्चा में है। आर्यन खान का सपोर्ट करते हुए फिल्म निर्माता हंसल मेहता ने भारत में मारिजुआना को लीगल करने की बात कही है। हंसल मेहता ने ट्वीट कर कहा मारिजुआना का सेवन कई देशों में लीगल है और कई देशों में इसका सेवन गैर अपराध की कैटेगरी में आता है। हमारे देश में नशीले पदार्थों पर नियंत्रण से ज्यादा मारिजुआना का इस्तेमाल इसके सेवन करने वालों के उत्पीड़न के लिए किया जाता है। इसके साथ ही हंसल मेहता ने सेक्शन 377 को खत्म करने के लिए आंदोलन चलाने की बात भी कही। 
दिलचस्प बात यह है कि हंसल मेहता का यह ट्वीट तब आया जब अदालत ने आर्यन खान की जमानत याचिका पर 20 अक्टूबर तक अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। यानि आर्यन खान को अभी फिलहाल पांच और दिन जेल में बिताने होंगे। 
1634359638 aryan khan
हंसल मेहता ने शाहरुख खान के समर्थन में इससे पहले भी एक ट्वीट किया था। उन्होंने लिखा था, एक माता-पिता के लिए अपने बच्चे की परेशानी का सामना करना बहुत दर्दनाक होता है। यह तब और भयावह बन जाता है जब लोग कानून का फैसला आने से पहले ही अपना निर्णय सुनाने लगते हैं। हम एसआरके के साथ हैं। हंसल मेहता ने ये ट्वीट इसलिए किया था क्योंकि सोशल मीडिया पर लोग शाहरुख खान और आर्यन खान को भला बुरा कह रहे थे। यहां तक कि शाहरुख खान के प्रोडक्ट्स को भी बॉयकाट करने की बात ट्विटर पर ट्रेंड हो रही थी। 
1634359618 hansalmehta 1583376425
हंसल के अलावा स्वारा भास्कर, तनीषा मुखर्जी कई सिलेब्स आर्यन की गिरफ्तारी को हैरामसमेंट बता चुके हैं। शाहरुख खान के इंडस्ट्री के फ्रेंड्स और फैंस उनके साथ हैं। सलमान खान को कई बार मन्नत जाते हुए देखा गया है। वह केस पर शाहरुख के साथ बारीकी से नजर रख रहे हैं। बीते दिनों उनके पिता सलीम खान भी साथ गए थे। वहीं करण जौहर भी शाहरुख-गौरी से मिलने उनके घर जा चुके हैं।
हंसल के अलावा स्वारा भास्कर, तनीषा मुखर्जी कई सिलेब्स आर्यन की गिरफ्तारी को हैरामसमेंट बता चुके हैं। शाहरुख खान के इंडस्ट्री के फ्रेंड्स और फैंस उनके साथ हैं। सलमान खान को कई बार मन्नत जाते हुए देखा गया है। वह केस पर शाहरुख के साथ बारीकी से नजर रख रहे हैं। बीते दिनों उनके पिता सलीम खान भी साथ गए थे। वहीं करण जौहर भी शाहरुख-गौरी से मिलने उनके घर जा चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।