गुरदास मान ने विराट, अनुष्का को दीर्घायु होने की शुभकामनाएं दीं  - Punjab Kesari
Girl in a jacket

गुरदास मान ने विराट, अनुष्का को दीर्घायु होने की शुभकामनाएं दीं 

NULL

 विख्यात पंजाबी गायक गुरदास ने विराट कोहली और अुनष्का शर्मा को दीर्घायु होने की शुभकामनाएं दी। मान ने दोनों के रिसेप्शन पर ‘सजना वे सजना’ नामक गीत गाया था।  मान ने पोस्ट किया, ‘मैं उन पर प्यार बरसाने आया था लेकिन उन्होंने मुझ पर प्यार बरसाया। मैं अपने दिल से दोनों को शुभकामनाएं देता हूं कि भगवान इन्हें सभी प्रकार की नकारात्मकता से बचा कर रखे। आप दोनों की उम्र लंबी हो, विराट और अनुष्का।’  क्रिकेट खिलाड़ी विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने 11 दिसंबर को इटली में शादी की थी और दोनों ने गुरुवार को ताज पैलेस पर रिसेप्शन पार्टी दी थी।  इस जोड़ी का एक और रिसेप्शन 26 दिसंबर को मुंबई में होगा।

24X7  नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।