Guess Who: को-स्टार के प्यार में दीवानी होकर टोना-टोटका करने लगी थीं टीवी की ये हसीना - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Guess Who: को-स्टार के प्यार में दीवानी होकर टोना-टोटका करने लगी थीं टीवी की ये हसीना

divyankatripathidahiya17269843313462517991592942624352713906

आपने अभी तक कई बॉलीवुड स्टार्स की लव स्टोरीज के बारे में पढ़ा और सुना होगा। लेकिन आज हम आपको एक टीवी हसीना की लव स्टोरी और फिर दर्दनाक ब्रेकअप का किस्सा बता रहे हैं।

divyankatripathidahiya17300063353487868398154207658352713906

जिसे सुनकर आप भी यकीनन हैरान रह जाएंगे। दरअसल अपने प्यार को पाने के लिए ये एक्ट्रेस ब्लैक मैजिक तक करने लगी थी।

divyankatripathidahiya17280954003471550178791046195352713906

हम बात कर रहे हैं टीवी की दुनिया की पॉपुलर अदाकार दिव्यांका त्रिपाठी की। जिन्होंने अपना करियर टीवी शो ‘बनूं मैं तेरी दुल्हन’ से शुरू किया था। इसमें उनके साथ एक्टर शरद मल्होत्रा नजर आए।

divyankatripathidahiya17330300993513233564622366156352713906

दोनों का ये शो काफी हिट रहा था। जो कई साल तक चला था। यही वजह थी कि शरद और दिव्यांका रियल लाइफ में भी एक-दूसरे को दिल दे बैठे।

divyankatripathidahiya17236062003434081411148575613352713906

खबरों की मानें को दिव्यांका और शरद ने करीब 8 साल तक एक-दूसरे को डेट किया। ऐसे में हर कपल की शादी देखने के लिए बेताब था।

divyankatripathidahiya17259429223453782016711441862352713906

लेकिन फिर साल 2015 में दोनों ने अचानक ब्रेकअप कर लिया। दोनों के रिश्ता का एक बुरा अंत हुआ था।

divyankatripathidahiya17300063353487868398154160883352713906

इस ब्रेकअप से दिव्यांका त्रिपाठी बुरी तरह से टूट गई थी। अपने दिल का हाल एक्ट्रेस ने राजीव खंडेलवाल के टॉक शो में बयां किया था। इस दौरान उन्होंने कई चौंकाने वाले खुलासे किए थे।

divyankatripathidahiya17281854003472197510464265130352713906 1

दिव्यांका ने अपने ब्रेकअप पर खुलकर बात की थी। उन्होंने कहा था कि वो प्यार में पूरी तरह से डूब चुकी थी और सारी हदें पार करने लगी थी। वो शरद से दूर होने का गम बर्दाश्त नहीं कर पा रही थी।

divyankatripathidahiya17325237493508985997112478887352713906

एक्ट्रेस ने बताया कि, उन्होंने अपना रिश्ता बचाने के लिए अंधविश्वास और काला जादू का भी सहारा लिया। लेकिन उससे कुछ हासिल नहीं हुआ। फिर उन्होंने वो चीजें छोड़ दी।

divyankatripathidahiya17318306223503171623237297235352713906

हालांकि वो काफी वक्त तक बुरे दौर में रही। लेकिन फिर खुद को संभालते हुए उन्होंने मूव ऑन कर लिया था।

divyankatripathidahiya17330300993513233564739657634352713906

बता दें कि शरद के बाद दिव्यांका की लाइफ में विवेक दहिया की एंट्री हुई। जिनसे उन्होंने साल 2016 में शादी कर ली थी। आज ये कपल अपने काम के साथ सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव है।

divyankatripathidahiya17236062003434081411501025371352713906

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 + 15 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।