साल 2018 रहा ग्रैंड सेलेब्रिटी वेडिंग के नाम, इन स्टार्स की शादियों की मची रही धूम - Punjab Kesari
Girl in a jacket

साल 2018 रहा ग्रैंड सेलेब्रिटी वेडिंग के नाम, इन स्टार्स की शादियों की मची रही धूम

साल 2018 का साल शादियों का साल रहा और इस साल में कई नामी बॉलीवुड हस्तियों और टीवी

साल 2018 का साल शादियों का साल रहा और इस साल में कई नामी बॉलीवुड हस्तियों और टीवी सेलिब्रिटीज ने धूमधाम से शादी रचाई। इनमे से कुछ शादियाँ एश में हुई तो कुछ विदेश में पर इन शादियों की धमक सोशल मीडिया से लेकर आम चर्चा खूब देखने को मिली। बीते साल 2017 में जिस तरह अनुष्का और विराट कोहली की शादी की तस्वीरो में सोशल मीडिया पर जबरदस्त तहलका मचाया था उसी तरह इस पूरे साल अलग अलग सेलिब्रिटीज वेडिंग की तस्वीरें खूब वायरल होती रही। आज हम आपको बता रहे है उन सेलेब्रिटी वेडिंग के बारे में जिन्होंने जमकर सुर्खियाँ बटोरी।

1.मोहित मारवाह और अंतरा मोतीवाला

सेलेब्रिटी वेडिंग

साल 2018 की सेलेब्रिटी वेडिंग की लिस्ट शुरू होती है टेलीविज़न स्टार मोहित मारवाह और अंतरा मोतीवाला की शादी से जिन्होंने इस साल के फरवरी में शादी की। दोनों ने यूएई के रस अल खैमाह में शादी की थी।

2.मिलिंद सोमन- अंकिता कोंवर

सेलेब्रिटी वेडिंग

मॉडल और अभिनेता मिलिंद सोमन ने भी इस साल अपनी लॉन्ग टर्म गर्लफ्रेंड अंकिता कोंवर के साथ शादी की और खूब सुर्खियाँ बटोरी।

3.पंखुरी अवस्थी और गौतम रोड़े

सेलेब्रिटी वेडिंग

इन सेलेब्रिटी वेडिंग लिस्ट में अगला नंबर है टीवी स्टार पंखुरी अवस्थी और गौतम रोड़े का जिन्होंने एक लम्बे रिलेशनशिप के बाद इस साल फरवरी में शादी की।

4.सोनम कपूर – आनंद आहूजा 

सेलेब्रिटी वेडिंग

अनिल कपूर की बेटी और अभिनेत्री सोनम कपूर ने भी अपने बॉयफ्रेंड  आनंद आहूजा के साथ शादी कर सभी को हैरत में डाल दिया। इन दोनों ने मुंबई में ग्रैंड शादी की।

5.शक्ति अरोरा और नेहा सक्सेना

सेलेब्रिटी वेडिंग

टीवी स्टार शक्ति अरोरा और नेहा सक्सेना ने भी इस साल अप्रैल में शादी की और इस सेलेब्रिटी वेडिंग लिस्ट में अपना स्थान बनाया।

6.प्रिंस हैरी और मेघन मर्केल

सेलेब्रिटी वेडिंग

इस सेलेब्रिटी वेडिंग लिस्ट में अगला नाम है प्रिंस हैरी और मेघन मर्केल का जिन्होंने अपनी शाही शादी से दुनियाभर में खूब सुर्खियाँ बटोरी और इनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जबरदस्त वायरल हुई।

7.नेहा धूपिया और अंगद बेदी

सेलेब्रिटी वेडिंग

बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा धूपिया ने भी इस साल अंगद बेदी को अपना हमसफ़र चुना और इनकी शादी की तस्वीरे भी सोशल मीडिया पर खूब धमाल मचाती दिखी।

8.हिमेश रेशमिया – सोनिया कपूर 

सेलेब्रिटी वेडिंग

सेलेब्रिटी वेडिंग लिस्ट में अगला नाम है हिमेश रेशमिया का जिन्होंने अपनी पहली पत्नी से तलाक के बाद मई के महीने में सोनिया कपूर के साथ सात फेरे लिए।

9. किट हैरिंगटन और रोज लेस्ली

सेलेब्रिटी वेडिंग

जून के गर्म महीने को और भी गर्म किया किट हैरिंगटन और रोज लेस्ली की शादी ने और इनकी शादी की खूबसूरत तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब छाई रही।

10.प्रिंस नरूला और युविका चौधरी

सेलेब्रिटी वेडिंग

प्रिंस नरूला और युविका चौधरीबाद टीवी सेलेब्रिटी प्रिंस नरूला और युविका चौधरी ने खूब धूमधाम से शादी की जिसमे टीवी जगत से लेकर बॉलीवुड की तमाम सेलेबस का जमावड़ा लगा।

11.सुमित व्यास – एकता कॉल 

सेलेब्रिटी वेडिंग

टीवी स्टार सुमित व्यास ने भी अपनी पहली पत्नी से तलाक के कुछ महीनों बाद ही एकता कॉल को अपना हमसफ़र बनाने का फैसला किया और दोनों ने इस साल जम्मू में शादी की।

12.दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह

सेलेब्रिटी वेडिंग

इस साल के नवम्बर में दिवाली के धमाकों के बीच बॉलीवुड के फेवरेट कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने शादी की। इन दोनों ने इटली में शादी की और अब तक इनकी शादी और रिसेप्शन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई है।

13.प्रियंका चोपड़ा – निक जोनस

सेलेब्रिटी वेडिंग

दीपिका के बाद बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक धूम मचाने वाली प्रियंका चोपड़ा ने भी अपने बॉयफ्रेंड निक जोनस के साथ शादी की और उदय पुर में हुई इनकी शाही शादी में सितारों का जमघट लगा।

14.साइना नेहवाल-पारुपल्ली कश्यप

सेलेब्रिटी वेडिंग

सेलेब्रिटी वेडिंग लिस्ट में अगला नाम है भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल का जिन्होंने पारुपल्ली कश्यप से शादी की है।

15.ईशा अम्बानी – आनंद पीरामल

सेलेब्रिटी वेडिंग

इन सबके बाद साल 2018 की सबसे ग्रैंड शादी की बारी है जो है अम्बानी परिवार की। मुकेश अम्बानी की बेटी ईशा अम्बानी की शादी इस साल के 12 दिसंबर को उद्योगपति आनंद पीरामल से हुई और इस शादी ने देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी खूब सुर्खियाँ बटोरी।

ईशा अंबानी की शादी में आलिया भट्ट का ‘ऐसा पेट’ देखकर हर कोई रह गया हैरान !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

8 + three =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।