Govinda के बेटे Yashvardhan Ahuja बॉलीवुड डेब्यू को तैयार, इस फिल्म में आएंगे नजर! - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Govinda के बेटे Yashvardhan Ahuja बॉलीवुड डेब्यू को तैयार, इस फिल्म में आएंगे नजर!

गोविंदा के बेटे यशवर्धन का बॉलीवुड डेब्यू, प्रेम कहानी में आएंगे नजर

गोविंदा के बेटे यशवर्धन आहूजा जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं। यह फिल्म एक प्रेम कहानी होगी जिसके ज़रिए बॉलीवुड को उसका हीरो नंबर वन मिल जाएगा। इस तरह यश अपने पिता की विरासत को आगे बढ़ाएंगे। गोविंदा के साथ एक नई फीमेल लीड को कास्ट करने की बात चल रही है और अभी भी उसकी तलाश जारी है। जल्द ही नाम फाइनल हो जाएगा।

yashvardhan 2

लव स्टोरी फिल्म से करेंगे डेब्यू?

गोविंदा के बेटे यशवर्धन आहूजा बहुत जल्द बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यशवर्धन आहूजा नेशनल अवॉर्ड विनिंग डायरेक्टर साई राजेश की अपकमिंग फिल्म से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिंग डेब्यू करने जा रहे हैं। यह फिल्म एक खास लव स्टोरी होगी, जो गोविंदा की विरासत की दूसरी पीढ़ी को बड़े पर्दे पर दिखाएगी। यशवर्धन ने इस रोल के लिए ऑडिशन दिया और अपनी कड़ी मेहनत की बदौलत उन्हें यह रोल मिला। इस फिल्म का निर्देशन साई राजेश करेंगे और इसका निर्माण मधु मंटेना, अल्लू अरविंद और एसकेएन फिल्म्स करेंगे।

govinda son

फीमेल एक्ट्रेस की तलाश जारी

सूत्रों ने यह भी बताया कि फिल्म के लिए मुख्य महिला की तलाश जारी है क्योंकि निर्माता एक नई जोड़ी को लॉन्च करना चाहते हैं। सूत्र ने कहा, ‘मुकेश छाबड़ा इस राष्ट्रव्यापी खोज का नेतृत्व कर रहे हैं और कास्टिंग निर्देशक को अब तक 14,000 से अधिक ऑडिशन क्लिप प्राप्त हुए हैं। फिल्म के लिए मुख्य महिला को जल्द ही अंतिम रूप दिया जाएगा क्योंकि निर्माता 2025 की गर्मियों तक फिल्म को फ्लोर पर लाने की योजना बना रहे हैं।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 + 15 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।