इन सितारों ने आर्यन खान की बेल की खबर सुनते ही किया फोन, तो फूट-फूटकर रोई मां गौरी खान

बीते 25 दिनों से सलाखों के पीछे अपने दिन काट रहे आर्यन खान को आखिरकार जमानत मिल गई।

बीते 25 दिनों से सलाखों के पीछे अपने दिन काट रहे आर्यन खान को आखिरकार जमानत मिल गई। खास बात सेशंस कोर्ट से लेकर मजिस्ट्रेट कोर्ट तक में अर्जी खारिज होने के बाद फिर बॉम्बे हाई कोर्ट में आर्यन को रिहा कर दिया है। आर्यन को जमानत मिल जाने के बाद से ही बॉलीवुड में खुशी की लहर आई हुई है तो वहीं तमाम सितारे शाहरुख और गौरी को फोन कर बधाई दे रहे हैं। एक निजी चैनल की खबर के मुताबिक जब गौरी को उनके दोस्तों ने बधाई देने के लिए फोन किया तो वह रोने लगीं।
1635497118 12
खबर के मुताबिक, शाहरुख के दोस्त लगातार गौरी के साथ फोन पर बात कर रहे थे। तो दूसरी तरफ गौरी के दोस्त भी उनकी हिम्मत बढ़ा रहे थे। ऐसे में जैसे ही आर्यन को बेल मिली शाह रुख और गौरी के पास मेल्स की झड़ी लग गई। इस बीच सलमान खान, सुनील शेट्टी, अक्षय कुमार के फोन आए। लेकिन जब उनकी दोस्त  महीप कपूर और सीमा खान ने कॉल किया तो वो फोन पर ही रोने लगीं।
1635497094 13
 
दरअसल जैसे ही गौरी खान को ये मैसेज मिला कि आर्यन को बेल मिल गई है तो गौरी इतना ज्यादा खुश हुई की उनकी आंखों से आंसू नहीं रुक रहे थे। वो घुटनों पर बैठ गईं और दुआ करने लगीं।
1635498632 15
वहीं भाई आर्यन की बेल पर शाहरुख की बेटी सुहाना खान ने भी हाल ही में एक पोस्ट शेयर करके भाई को जमानत मिल जाने पर खुशी जाहिर की है। इस दौरान सुहाना ने चार अलग- अलग तस्वीरों का कोलाज है। जिसमें शाहरुख खान, सुहाना खान और आर्यन खान तीनों साथ नजर आ रहे हैं। ये आर्यन और सुहाना के बचपन की तस्वीर है। इस फोटो कोलाज तो शेयर करते हुए सुहाना खान ने कैप्शन में लिखा, ‘i love you।’
1635497574 14
बताते चलें कि आर्यन खान को ड्रग्स केस के मामले में मुंबई की आर्थर रोड जेल में बंद किया हुआ रहा। 2 अक्टूबर को एनसीबी ने मुंबई से गोवा जा रहे एक क्रूज से आर्यन को हिरासत में लेने के बाद गिरफ्तार किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।