पहलवान Vinesh Phogat को रोता देख फूटा Gauahar Khan का गुस्सा, बोलीं- 'आप शायद बेजान हैं...' - Punjab Kesari
Girl in a jacket

पहलवान Vinesh Phogat को रोता देख फूटा Gauahar Khan का गुस्सा, बोलीं- ‘आप शायद बेजान हैं…’

भारतीय पहलवान विनेश फोगाट का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह बीती रात जंतर मंतर पर हुए

बीतें कुछ वक्त से भारतीय पहलवान विवाद सुर्खियों में बना हुए है। भारतीय पहलवान दिल्ली के जंतर मंतर पर रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ धरना दिए हुए हैं। महिला पहलवानों ने रेसलिंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन शोषण का आरोप लगाया है। इस मामला लंबे टाइम से खबरों में छाया हुआ है।
1683199553 20230219107l
बीती रात दिल्ली पुलिस और धरने पर बैठे पहलवानों के बीच काफी कहासुनी और हाथापाई हुई। दिल्ली पुलिस के साथ हुई झड़प के बाद फेमस इंडियन रेसलर विनेश फोगाट का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वो रोती हुई दिखाई दे रही हैं। अब इस मामले पर बॉलीवुड और टीवी जगत की पॉपुलर एक्ट्रेस गौहर खान का रिएक्शन सामने आया है जो सुर्खियां बटोर रहा है।
1683199577 20230503037l
भारतीय महिला पहलवान विनेश फोगाट के रोते हुए वीडियो को गौहर खान ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर रीट्वीट किया है। इसी साथ ही गौहर ने इस ट्वीट में लिखा है कि- ‘अगर इससे आपका दिल नहीं टूटता है, तो आप शायद बेजान हैं। इन एथलीटों ने इंटरनेशनल स्तर पर भारत का गौरव बढ़ाया है। उनके साथ मारपीट की जा रही है, दुख की बात है। वे न्याय के लिए लड़ रहे हैं, प्लीज इनकी दुर्दशा सुनें।’ 

इस तरह से डब्लूएफआई चीफ बृजभूषण शरण सिंह और भारतीय रेसलर के बीच चल रहे इस विवाद पर एक्ट्रेस गौहर खान ने अपनी रिएक्शन दिया है। वैसे गौहर खान अपनी एक्टिंग के अलावा अपनी बेबाकी के लिए भी काफी मशहूर हैं। एक्ट्रेस हर मुद्दे पर खुलकर बोलती है और बिना किसी डर के अपनी बात लोगों के सामने रखती हैं। गौहर खान का ये ट्वीट इंटरनेट पर जमकर वायरल हो रहा है।
1683199590 20220517001l
बता दें कि गौहर खान फिलहाल प्रेग्नेंट हैं और अपनी लाइफ के इस खूबसूरत फेज को एन्जॉय कर रही हैं। हाल ही में गौहर के बेबी शॉवर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई थीं। एक्ट्रेस के बेबी शॉवर में कई सेलेब्स पहुंचे थे। तस्वीरों में गाउन पहने गौहर काफी हसीन लग रही थीं। गौहर खान और उनके पति जैद दरबार अपने पहले बच्चे के आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।  सोशल मीडिया पर बेबी बंप के साथ गौहर की लेटेस्ट तस्वीरें आए दिन सामने आती रहती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।