'गंदी बात' फेम गहना वशिष्ठ को 5 महीने बाद मिली जमानत, पोर्न वीडियो के लिए हुई थी गिरफ्तार - Punjab Kesari
Girl in a jacket

‘गंदी बात’ फेम गहना वशिष्ठ को 5 महीने बाद मिली जमानत, पोर्न वीडियो के लिए हुई थी गिरफ्तार

‘गंदी बात’ फेम एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ को बड़ी राहत मिली है। आपको बता दे, एक्ट्रेस को पोर्न वीडियो

‘गंदी बात’ फेम एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ को बड़ी राहत मिली है। आपको बता दे, एक्ट्रेस को पोर्न वीडियो शूट और अपलोड करने के मामले में फरवरी के महीने में गिरफ्तार किया गया था। अब करीब पांच महीने बाद उन्हें जमानत मिली है। मुंबई के गोरेगांव की सेशंस कोर्ट ने गहना को पॉर्नोग्रफी से संबंधित मामले में जमानत दे दी है। गहना के प्रवक्ता ने इस बात की जानकारी दी है। 
1624104669 138814396 2926627330892129 1144527687989629181 n
गहना के प्रवक्ता ने कहा है, ‘पांच महीने के इंतजार के बाद गहना वशिष्ठ को जमानत मिल गई है। महाराष्ट्र में लॉकडाउन के कारण कोर्ट बंद थी इसलिए मामला अटका हुआ था। मई से जून के पहले हफ्ते तक, कोर्ट की छुट्टियां थीं और आखिरकार शुक्रवार को उन्हें जमानत मिल गई। हालांकि गहना फिलहाल देश से बाहर नहीं जा सकती हैं।’
1624104683 141095026 420984979219564 7054818100860633020 n
बता दें, गहना पर आरोप है कि उन्होंने 85 से ज्यादा एडल्ट वीडियो बनाए और उन्हें वेबसाइट पर शेयर भी किए हैं। खबरों की मानें तो गहना का खुद का प्रोडक्शन हाउस था। जहां पर वेब सीरीज और सीरियल के नाम पर पॉर्नोग्राफी वीडियो बनाया जाते थे और उन्हें अपलोड किए जाते थे। हालांकि गहना की टीम ने इन आरोपों से इनकार किया था। 
1624104696 142609658 1065118193992008 7200360181266390867 n
पुलिस को जांच में पता चला था कि गहना स्ट्रग्लिंग एक्टर्स को पैसे का लालच देकर पोर्न वीडियो शूट कराती थीं। इतना नही नहीं वह इन एक्टर्स को एक शूट के बदले 20 हजार रुपये देती थी। बता दें कि गहना ऑल्ट बालाजी के शो ‘गंदी बात’ से फेमस हुई थीं। इसके अलावा उन्होनें हिंदी और तेलुगु फिल्मों में भी काम किया है।
1624104711 145409698 3516160705276003 517296665190457472 n
अभिनेत्री गहना वशिष्ठ का असली नाम वंदना तिवारी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गहना अभी तक 70 से अधिक विज्ञापन कर चुकी हैं और पिछले पांच सालों में वे साउथ की 30 से ज्यादा फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। गहना वशिष्ठ की गिनती बोल्ड एक्ट्रेसेस में होती हैं। गहना का इंस्टाग्राम देखें तो यहां उन्होंने अपने फैंस के लिए काफी कंटेट शेयर किया हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

8 − 6 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।