Fusion Dressing: Mouni Roy की फ्यूजन ड्रेसिंग से पाएं स्टाइल इंस्पिरेशन - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Fusion Dressing: Mouni Roy की फ्यूजन ड्रेसिंग से पाएं स्टाइल इंस्पिरेशन

image 5526901

मौनी रॉय कमाल की फैशनिस्टा हैं, इस बात में कोई शक नहीं है। हाल के दिनों में मौनी ने कई शानदार फ्यूजन ड्रेसिंग की है, जिनमें वह गॉर्जियस नजर आई हैं।

image 5872452

मौनी की फ्यूजन ड्रेसिंग से हमें काफी कुछ सीखने को मिलता है। आइए आज हम मौनी रॉय के 6 फ्यूजन ड्रेसिंग लुक्स देखते हैं, जिनसे हमें स्टाइलिंग टिप्स सीखने को मिलता है।

image 7576635

यह स्ट्राइप्ड साड़ी बेहद खूबसूरत है, जिसे मौनी ने शानदार तरीके से स्टाइल किया है। इसे मौनी ने कमाल के ब्लाउज के साथ पेयर किया है।

image 4638052

यह ब्लाउज व्हाइट शर्ट और ब्लेज़र वाले कट में है, जिसमें फ्रिनत का पोर्शन व्हाइट शर्ट जैसा है और साइड का पोर्शन साड़ी से मैचिंग फैब्रिक में है।

image 5139768

इसके साथ मौनी ने मैचिंग ब्रान्ज़ शेड में टाई पहनी है। इसड़े पार्टिंग हेयर स्टाइल और लो बन में वह क्लासी नजर आ रही हैं।

image 6134373

यह को ऑर्ड सेट गोल्डन शेड में है, जिसका नीचे का हिस्सा फिश कट लहंगा लुक में होने के साथ ही थाई हाई स्लिट वाला है।

image 2903338

इसके ऊपर का हिस्सा क्रॉप ब्लेज़र लुक में है। यह क्रॉप टॉप या ब्लाउज जो भी आप कह लें, बहुत स्टाइलिश और हटके दिख रहा है।

image 9939614

इसके शोल्डर स्टिफ पैटर्न में हैं, जिसकी वजह से इसका सिलूएट बहुत सुंदर दिख रहा है। इसके साथ मौनी ने हाई बन बनाया है, जो उनके इस फ्यूजन लुक को परफेक्ट बना रहा है।

image 1394123

हम अमूमन यही सोचते हैं फ्रिल स्कर्ट के साथ कोई सेक्सी सी शानदार टॉप ही अच्छी लगेगी वरना कोई क्यूट सी टॉप।

image 3329301

मौनी ने इस सबसे हटके ऊपर ब्लेज़र पहना है। पीच कलर की फ्रिल स्कर्ट के साथ आइवरी शेड का यह ब्लेज़र एकदम डिफरेंट लग रहा है।

image 5957151

इसके साथ मौनी ने अपने बालों को खुला रखा है, जो मेसी लुक में क्यूट लग रहा है। मौनी ने इसके साथ नैचुरल मेकअप किया है, जिसमें उनका लुक नेक्स्ट डोर गर्ल वाला है।

image 8660283

मौनी का यह गाउन ब्लू कलर में है, जिसका ऊपरी हिस्सा नूडल्स पैटर्न में है। यह गाउन बहुत अलग स्टाइल में है,

image 3640018

उनका यह लुक वास्तव में फ्यूजन लुक है, जिसके लिए मौनी ने बहुत मेहनत की है। विंगस आई लाइनर लुक और मिडिल पारतीं हेयर स्टाइल उनके इस लुक को एन्हैन्स कर रही है।

image 384291

मौनी की इस ड्रेस को साड़ी कहा जाए या को ऑर्ड सेट, समझ ही नहीं आ रहा है। यह स्कर्ट लुक में है, जिसका मेन अट्रैक्शन थाई हाई स्लिट है।

image 4369275

इसके साथ ब्रालेट टॉप है, जिसके साथ साड़ी जैसे लुक वाला पल्लू अटैच्ड है। मौनी ने इसके साथ ट्रेडिशनल लुक अपनाया है और चोटी बनाई है। कान में चेन लुक वाला हूप्स पहना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

17 − six =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।