'पद्मावत से लेकर लगान' तक, इन टॉप 10 पीरियड फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर जीता दिल और करोड़ों की कमाई - Punjab Kesari
Girl in a jacket

‘पद्मावत से लेकर लगान’ तक, इन टॉप 10 पीरियड फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर जीता दिल और करोड़ों की कमाई

बीते कुछ सालों में कई ऐसी फ़िल्में आयी है जिन्होंने लीक से हटकर कंटेंट के साथ बॉक्स ऑफिस

समय के साथ साथ सिनेमा भी काफी बदला है और अब दर्शक भी पहले से काफी स्मार्ट हो गए है। अब दर्शकों को सिर्फ एक्शन, रोमांस और एक्टर्स के चेहरे नहीं बल्कि फिल्म का कंटेंट भी पसंद आना बेहद जरूरी है। बीते कुछ सालों में कई ऐसी फ़िल्में आयी है जिन्होंने लीक से हटकर कंटेंट के साथ बॉक्स ऑफिस पर सफलता हासिल की है। साथ ही पीरियड फिल्मों ने भी बॉक्स ऑफिस पर शानदार काम किया है। आज हम आपको टॉप 10 पीरियड फिल्मों के बारे में बता रहे है जिन्होंने शानदार कमाई की है। 
1.पद्मावत : 
1573114778 1000
दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और शाहिद कपूर स्टारर और संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित पद्मावत को लेकर रिलीज़ से पहले काफी बवाल हुआ पर फिल्म ने रिलीज़ के बाद कामयाबी की नयी इबारत लिखी।  फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 282.28 रूपए का दमदार कलेक्शन किया। 
2.बाजीराव मस्तानी : 
1573114792 1001
संजय लीला भंसाली की एक और एपिक लव स्टोरी जिसमे रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा ने शानदार एक्टिंग की। पेशवा बाजराव के जीवन पर बानी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 183.75 का कलेक्शन किया। 
3.केसरी : 
1573114799 1002
अक्षय कुमार स्टारर फिल्म केसरी बरिस्तिश इंडियन आर्मी की 36 सिख बटालियन द्वारा 1897 में लड़ी गयी ऐतिहासिक सारागढ़ी की लड़ाई पर आधारित थी। 10000 अफगान लड़ाकों के आगे 21 सिखों की बहादुरी और वीरता को पेश करने वाली इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 151.87 करोड़ का कलेक्शन किया। 
4.मणिकर्णिका – क्वीन ऑफ़ झांसी :
1573114808 1003
इस पीरियड ड्रामा फिल्म में कंगना रनौत ने न सिर्फ एक्टिंग की बल्कि उन्होंने अपने निर्देशन डेब्यू भी किया। फिल्म में कंगना ने रानी लक्ष्मी बाई का किरदार निभाया था।  फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 90.81 करोड़ का कलेक्शन किया। 
5.कलंक : 
1573114814 1003
वरुण धवन , आलिया भट्ट , संजय दत्त और माधुरी दीक्षित जैसे सितारों से सजी फिल्म कलंक ने उम्मीद के मुताबिक़ प्रदर्शन नहीं किया पर फिर भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर  80.03 करोड़ का कलेक्शन करने में कामयाब रही। 
6.जोधा अकबर : 
1573114828 1004
रितिक रोशन और ऐश्वर्या राय स्टारर , आशुतोष गोवारिकर द्वारा निर्देशित फिल्म जोधा अकबर में बादशाह अकबर और राजकुमारी जोधाबाई की लवस्टोरी को पेश किया गया था।  साल 2008 में रिलीज़ हुई फिल्म ने  56.04 करोड़ का कलेक्शन किया है। 
7.देवदास : 
1573114840 1005
शरत चंद्र चटोपाध्याय के उपन्यास पर आधारित इस फिल्म में शाहरुख़ खान ने देवदास का किरदार निभाया था।  फिल्म में ऐश्वर्या ने पारो और माधुरी दीक्षित ने चंद्रमुखी का किरदार निभाया था। 2002 में रिलीज़ हुई संजय लीला भंसाली की इस फिल्म ने 41.65 करोड़ का कलेक्शन किया था। 
8.लगान : 
1573114849 1006
आमिर खान स्टारर और आशुतोष गोवारिकर द्वारा निर्देशित इस फिल्म में ब्रिटिश राज के दौरान भारतीयों की पीड़ा को परदे पर उतारा गया। साल 2001 में रिलीज़ हुई फिल्म लगान ने 34.30 करोड़ का कलेक्शन किया है। 
9.लुटेरा : 
1573114860 1007
रणवीर सिंह और सोनाक्षी सिन्हा स्टारर इस फिल्म में 1950 के दशक के दौरान पश्चिम बंगाल में फैली जमींदारी व्यवस्था का सेट दर्शाया गया था। फिल्म ने  27.86 करोड़ का कलेक्शन किया। 
10.मंगल पांडे : 
1573114866 1008
साल 2005 में रिलीज़ हुई केतन मेहता की इस फिल्म में आमिर खान ने स्वतंत्रता सैनानी मंगल पांडे का किरदार निभाया था। अंग्रेजों के खिलाफ आजादी का बिगुल बजाने वाले महानायक की जिंदगी पर बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 27.86 करोड़ का कलेक्शन किया था।
  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।