Hina Khan से लेकर Asim Riaz तक ये सितारें रमजान के महीने में उमराह जाकर गुनाहों से हुए पाक - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Hina Khan से लेकर Asim Riaz तक ये सितारें रमजान के महीने में उमराह जाकर गुनाहों से हुए पाक

रमजान का महीना हर मुस्लिम के लिए बेहद खास होता है। इस पाक महीने में इस बार कई

रमजान का महीना हर मुस्लिम के लिए बेहद खास होता है। इस पाक महीने में इस बार कई सेलेब्स मक्का में उमराह करते दिखे। टीवी की कई जानी-मानी हस्तियां इस साल उमराह करने मक्का पहुंच गईं। इस लिस्ट में कई बड़े नाम शामिल हैं। न सिर्फ बॉलीवुड बल्कि टीवी जगत के कई चहिते स्टार्स उमराह जाकर गुनाहों से पाक हो गए। चलिए जानते है उमराह करने वाले सितारों की लिस्ट में कौन-कौन शुमार है?
1680933752 unnamed
हिना खान
टीवी जगत की सबसे चर्चित एक्ट्रेस हिना खान रमजान शुरू होने से पहले ही अपनी फैमिली के साथ उमराह के लिए मक्का पहुंच गई थीं। खुद एक्ट्रेस ने इस दौरान अपनी कई तस्वीरें और वीडियोज अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर किए थे। तस्वीर में हिना सफेद सूट के साथ हिजाब पहने नजर आई थी। हालांकि, अपनी कुछ तस्वीरों के चलते एक्ट्रेस को ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा था।  
1680933773 fse1zepagaejbp8
आसिम रियाज 
बिग बॉस 13 से इंडस्ट्री में खास पहचान बनाने वाले आसिम रियाज भी अपने दोस्त और टीवी एक्टर अली गोनी के साथ हाल ही में उमराह के लिए मक्का पहुंचे थे। अपनी इस खास ट्रिप से दोनों ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें भी शेयर की थी और अपने फैंस को इस बात की जानकारी दी थी।
1680933792 aly asim umrah
अली गोनी 
टीवी एक्टर अली गोनी ने मक्का की तस्वीरें अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर शेयर की थी, जिसमें वो आसिम के साथ सेल्फी लेते हुए नज़र आए थे। वहीं इससे पहले अली गोनी ने फ्लाइट में बैठे भी एक फोटो शेयर की थी। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने सभी को रमजान की मुबारकबाद दी थी। आपको बता दें कि आसिम और अली पिछले 10 साल से गहरे दोस्त हैं। ऐसे में दोनों ने साथ में उमराह करने का फैसला किया। 
1680933808 sana
इन तीनो के अलावा अब तक कई और सेलिब्रिटीज की उमराह की तस्वीरें सामने आ चुकी हैं। चाहे वो गौहर खान हो या फिर जन्नत जुबैर। इनके अलावा सना खान और दीपिका कक्कड़ की ननद सबा इब्राहिम ने भी मक्का में उमराह किया था। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

sixteen − two =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।