Athiya Shetty और KL Rahul की शादी के वेन्यू से लेकर हल्दी मेहंदी संगीत तक, ये हैं सभी बड़ी अपडेट! - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Athiya Shetty और KL Rahul की शादी के वेन्यू से लेकर हल्दी मेहंदी संगीत तक, ये हैं सभी बड़ी अपडेट!

अथिया और के एल राहुल 23 जनवरी को शादी कर रहे हैं। हालांकि दोनों की ही तरफ से

बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी और क्रिकेटर के एल राहुल की लव स्टोरी पर सबकी नज़रे टिकी हुई हैं। अक्सर दोनों साथ में नज़र आते हैं और सोशल मीडिया पर भी एक-दूसरे पर प्यार लुटाने का कोई मौका नहीं चूकते। दोनों की डेटिंग की खबरें आते- आते कई साल बीत चुके हैं। इनका रिश्ता लम्बे समय से सुर्खियों में बना हुआ है। हाल ही में ये कपल दुबई में न्यू ईयर सेलिब्रेट कर वापिस लौटा है। 
1673596440 313967536 1291925521594372 3808432128294631150 n
इनके वापिस आते ही एक बार फिर शादी की खबरें आनी भी शुरू हो गईं है। आपको बता दें, लम्बे समय से ऐसी अफवाहें हैं कि अथिया शेट्टी और के एल राहुल शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। कई बार इनकी वेडिंग डेट को लेकर भी अलग-अलग रिपोर्ट्स सामने आती हैं। वहीं, इस बार जो डेट सामने आई है उसपर पूरी उम्मीद है कि ये दोनों शादी कर लेंगे। 
1673596449 278720676 401973708060758 7571865303715571118 n
मीडिया रिपोर्ट्स का दावा है कि अथिया और के एल राहुल 23 जनवरी को शादी कर रहे हैं। हालांकि दोनों की ही तरफ से अभी तक कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है। लेकिन ये भी सच है कि शेट्टी और राहुल के परिवार ने शादी की तैयारियां शुरू कर दी हैं। जिसका मतलब है जल्द ही ये कपल ग्रैंड वेडिंग करेगा। ऐसे में अब इनकी शादी की कुछ खास डिटेल्स सामने आई हैं। 
1673596457 201194897 310212344084579 2013573670323022190 n
रिपोर्ट के मुताबिक इस कपल की शादी का जश्न 3 दिनों तक चलेगा। यानी 21 जनवरी से 23 जनवरी के बीच शादी की सभी रस्में होंगी। यानी 21 और 22 जनवरी को हल्दी, मेहंदी और संगीत सेरेमनी होगी। वहीं, 23 जनवरी को अथिया और के एल राहुल सात फेरे लेंगे। साथ ही ये भी कहा जा रहा है कि ये शादी सुनील शेट्टी के खंडाला वाले बंगले पर ही होगी। 
1673596473 278677845 1021961692081124 2887698419602563627 n
ऐसे में अब शादी की तैयारियां जोरो पर है। खबरों की मानें तो, दोनों फिलहाल शादी के लिए लगातार शॉपिंग कर रहे हैं। लेकिन अभी तक अपनी शादी को लेकर दोनों की ओर से कोई कमेंट नहीं आया है। मगर फैंस अब इन्हे जल्द एक होता देखने के लिए बेताब हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।