शराब पीकर गाड़ी चलाने और ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों से बदतमीजी करने के आरोप में एक्ट्रेस काव्या थापर को जुहू पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आपको बता दे, काव्या थापर तमिल और तेलुगू फिल्मों में काम कर चुकी हैं। अब उन्हें मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उन्होंने एक एक्सीडेंट कर दिया था, जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया। इसके बाद उन्होंने पुलिस से बदतमीजी भी की। अब कोर्ट ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
काव्या थापर पर आरोप है कि वह शराब के नशे में थी और उन्होंने गाड़ी से एक व्यक्ति को घायल कर दिया है। इसके बाद पुलिस से बदतमीजी भी करती नजर आई। उन्होंने अधिकारियों से गाली-गलौज भी की। बता दे, काव्या थापर महज़ 26 साल की है और उन्होंने मुंबई में ही अपनी पढ़ाई पूरी की है। इसके बाद में वह शोबिज में आई।
काव्या थापर ने फिल्म तत्काल से डेब्यू किया था, यह एक शार्ट फिल्म थी। काव्या थापर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। वह अक्सर अपनी हॉट और बोल्ड तस्वीरें और वीडियो शेयर करती हैं, जिन्हें फैंस काफी पसंद करते हैं। वह अक्सर अपने फैंस से बातचीत भी करती है। इसके चलते उनके फैंस भी एक्साइटेड रहते हैl
काव्या थापर पर मुंबई के होटल से बाहर निकलने के बाद एक गाड़ी को टक्कर मारने का आरोप लगा है। इसके बाद पुलिस जब मौके पर पहुंची तो उन्होंने उनके साथ भी गाली गलौज की। उन्हें बड़ी मुश्किल से काबू कर पुलिस स्टेशन भेजा गया। इसके पहले बॉलीवुड के कई कलाकार को शराब पीकर गाड़ी चलाने के आरोप में जेल भेजा जा चुका है।