पहले मलाइका अरोड़ा ने शादी के लिए खुद किया प्रोपोज़, फिर बाद में अरबाज खान से क्यों तोड़ा रिश्ता? - Punjab Kesari
Girl in a jacket

पहले मलाइका अरोड़ा ने शादी के लिए खुद किया प्रोपोज़, फिर बाद में अरबाज खान से क्यों तोड़ा रिश्ता?

अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा भले ही आज अलग हो चुके हैं, लेकिन इनके बीच अब भी दोस्ती

बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा अपने रिलेशनशिप्स को लेकर हमेशा सुर्खियों में बनी रहती हैं, चाहे वो अरबाज के साथ हो या फिर अर्जुन के साथ। मलाइका की पर्सनल लाइफ में क्या चल रहा है मीडिया को इसकी खबर हमेशा रहती है। वैसे अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा भले ही आज अलग हो चुके हैं, लेकिन इनके बीच अब भी दोस्ती है और इनकी लव स्टोरी की चर्चा अभी भी होती रहती है। 


1617446983 87424512 2800785833346040 393747199569114335 n

आपको बता दे, दोनों ने 24 साल साथ गुजारे। बाद में अपने पर्सनल रीज़न्स के चलते अलग होने का फैसला किया। हालांकि आज तक ये साफ नहीं हो पाया कि तलाक के पाछे का असल कारण क्या था। हालांकि, मलाइका को ये कहते सुना गया कि उनके रिश्ते में खुशी नहीं बची थी।


1617447016 49ac675558b09aa14eba9c41ab6cd11b

लेकिन शायद आपको जानकर हैरानी होगी कि इस रिश्ते को खत्म करने का फैसला मलाइका ने किया था, जिन्होंने खुद अरबाज को शादी के लिए प्रपोज किया था। दोनों की लव स्टोरी किसी फ़िल्मी कहानी से कम नहीं है। इनकी पहली मुलाकात 1993 में हुई थी, जब दोनों एक फोटोशूट के लिए मिले थे। एक कॉफी ब्रांड के ऐड के लिए फोटोशूट था, जिसकी शूटिंग के दौरान दोनों एक- दूसरे पर फिदा हो गए थे।


5 साल तक मलाइका को डेट करने वाले अरबाज खान ने उन्हें शादी के लिए प्रपोज नहीं किया, तो मलाइका ने खुद आगे बढ़कर उन्हें शादी के लिए प्रोपोज़ कर दिया था। मलाइका ने एक बार बताया कि जब अरबाज को प्रपोज किया तो अरबाज ने हां कहने में जरा भी देर नहीं लगाई। बस यही कहा कि डेट और टाइम बता देना मैं आ जाऊंगा। 1999 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए। शादी मुस्लिम और ईसाई रीति-रिवाज से की। शादी के 4 साल बाद 2002 में मलाइका ने बेटे अरहान को जन्म दिया।


1617447031 malaika and arbaaz 1

शादी के 19 साल बाद दोनों में किसी कारण झगड़ा हो गया। 2017 में दोनों ने तलाक ले लिया और दोनों की राहें जुदा हो गईं। हालांकि, तलाक के बाद भी दोनों के बीच अच्छे रिश्ते हैं। फिलहाल मलाइका अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।