रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का फर्स्ट लुक कर देगा हैरान, देसी Alia Bhatt संग फंकी लुक में नजर आए Ranveer Singh - Punjab Kesari
Girl in a jacket

रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का फर्स्ट लुक कर देगा हैरान, देसी Alia bhatt संग फंकी लुक में नजर आए Ranveer Singh

बॉलीवुड के फेमस निर्माता-निर्देशक करण जौहर आज किसी भी पहचान के मौहताज नहीं हैं। करण आज अपना 51वां

बॉलीवुड के फेमस निर्माता-निर्देशक करण जौहर आज किसी भी पहचान के मौहताज नहीं हैं। करण आज अपना  51वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। ऐसी में अपने बर्थडे के मौके पर करण अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का पहला पोस्टर जारी कर दिए हैं। बता दे की इस फिल्म में आलिया भट्ट और रणवीर सिंह की जोड़ी देखने को मिलने वाली हैं। वही फिल्म का पोस्टर भी काफी अट्रैक्टिव लग रहा हैं। जिसे देखकर आप भी हैरान रह जाएंगे। 
1685012647 338593944 988421459232117 3338218619556326539 n
दअरसल करण जौहर ने अपने इंस्टाग्राम पर ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ का पोस्टर शेयर किया है। पोस्टर में रणवीर और आलिया की फिल्म वाली फैमली भी नजर आ रही है। पहले पोस्टर में रणवीर यलो कलर के बाथरोब में दिखाई दे रहे हैं। वहीं उनके साथ जया बच्चन, धर्मेंद्र और रॉनित रॉय भी दिख रहे हैं। वहीं आलिया सफेद साड़ी में दिख रही हैं, उनके साथ शबाना आज्मी भी नजर आ रही हैं। 
1685012682 348736898 185474667790539 4469964760183424127 n
बता दे की करण जौहर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की कई तस्वीरें शेयर की है। इनमें आलिया लगभग सभी फोटो में साड़ी में नजर आ रही हैं। वहीं, रणवीर सिंह वेस्टर्न और फंकी लुक में दिखाई दे रहे हैं। वही पोस्टर देखने के बाद लोग ये उम्मीद लगाते हुए दिख रहे है की आलिया देसी गर्ल तो रणवीर बैड बॉय की इमेज में नजर आएंगे। 
1685012716 348614998 798090921545090 5168546870315827331 n
बता दे की इस फिल्म का फैंस लम्बे समय से इंतजार कर रहे थे। रणवीर सिंह ने फिल्म से अपना लुक शेयर करते हुए लिखा, ‘यारों का यार और दिलों का दिलदार, रॉकी..’। वहीं आलिया के फर्स्ट लुक पोस्टर शेयर करते हुए रणवीर ने लिखा, ‘रॉकी के दिल की रानी..’  
1685012741 348614109 1041281060181626 6694691490631758344 n
बता दे की पोस्टर्स पर फैंस जमकर प्यार बरसाते हुए दिख रहे हैं। साथ ही जमकर रिएक्शन देते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। बता दे की यह फिल्म इसी साल 28 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही हैं।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।