13 साल पहले अनुष्का शर्मा ने इस ऐड से किया था डेब्यू , पहचान नहीं पाएंगे आप - Punjab Kesari
Girl in a jacket

13 साल पहले अनुष्का शर्मा ने इस ऐड से किया था डेब्यू , पहचान नहीं पाएंगे आप

NULL

आज बॉलीवुड से लेकर क्रिकेट जगत से अगर चर्चा में कोई है तो है विराट और अनुष्का जिन्होंने हाल में इटली में सात फेरे लेकर शादी की है। इन दोनों सितारे ने एक दुसरे के साथ रिलेशनशिप में जहाँ लम्बा सफर तय किया है वहीँ दोनों ने अपने अपने करियर में भी लम्बा समय बिताया है और आज दोनों का करियर सफलता के साथ शिखर पर है।

 Anushka viratविराट कोहली की शुरुआत के बारे में तो आप जानते ही होंगे पर आज हम बता रहे है अनुष्का शर्मा के करियर की शुरुआत के बारे में। अनुष्का को सबसे ज्यादा चर्चा मिली उनकी पहली बॉलीवुड फिल्म ”रब ने बना दी जोड़ी” से।

 Anushka viratइसमें उनके अपोजिट थे बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख़। परदे पर इनकी जोड़ी का जादू जबरदस्त चला और ये फिल्म सुपरहिट साबित हुई। लेकिन अगर आपको लगता है अनुष्का ने इस फिल्म से कैमरा डेब्यू किया था तो ऐसा नहीं है।

 Anushka Sharmaअनुष्का ने इस फिल्म से पहले एक ऐड के माध्यम से स्क्रीन डेब्यू किया था। आज भले ही अनुष्का उस ऐड से बहुत आगे जा चुकी है पर ये मनोरंजन जगत में उनका पहला कदम था और इस ऐड के बाद ही उन्हें रब ने बना दी जोड़ी के लिए साइन किया गया था।

 Anushka Sharmaअनुष्का शर्मा ने 2004 में एक फेयरनेस क्रीम का ऐड किया था। फिल्म साइन करने से पहले अनुष्का ने फेयरनेस क्रीम सेबोलिन शूट किया था। यह संभवत: उनका पहला ऐक्टिंग वेंचर था।

अगर आपको अब भी यकीन नहीं हो रहा है तो आप खुद यह ऐड देख लीजिए… आज से करीब 17 साल पहले का अनुष्का लुक आज के उनके लुक से ज्यादा मेल नहीं खाता पर अनुष्का की खूबसूरती की झलक इस ऐड में भी आपको साफ़ झलक आ जाएगी।

 Anushka Sharmaअनुष्का के अब तक बॉलीवुड में एक से बढ़ कर एक हिट फ़िल्में दी है और अब तो वो बतौर निर्माता निर्देशक भी अपना नाम इंडस्ट्री में खूब चमका रही है। हमारी तरफ से अनुष्का और विराट को उनके सफल जीवन के लिए ढेर सारी बधाइयाँ और हम आशा करते है की ये अपने करियर में और अधिक सफलता हासिल करें।

 Anushka Sharma24X7 नई खबरों से अवगत रहने के लिए क्लिक करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।