सानिया की फोटो पोस्ट कर फंसे फिल्म निर्माता - Punjab Kesari
Girl in a jacket

सानिया की फोटो पोस्ट कर फंसे फिल्म निर्माता

NULL

नई दिल्ली : फिल्म प्रोडूसर रामगोपाल वर्मा ने भारतीय महिला टेनिस की खिलाड़ी सानिया मिर्जा की कोर्ट पर खेलते हुए एक तस्वीर सोशल साइट इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर विवाद खड़ा कर दिया है। अपनी फिल्मो पर तो कई बयानों को लेकर कई बार विवाद खड़ा कर चुके है। रामगोपाल ने सानिया की टेनिस कोर्ट पर खेलते हुए एक तस्वीर पोस्ट की है जिसमें सानिया ने स्कर्ट पहनी है। रामगोपाल ने सानिया की इस तस्वीर को इसी महीने के शुरूआत में रिलीज हुई अपनी एक शार्ट फिल्म मेरी बेटी सनी लियोनी बनना चाहती है के साथ लिंक किया है जिससे टेनिस स्टार के प्रशंसकों ने नाराजगी जताई है।

रामगोपाल ने सानिया की तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा, एक लड़की ने किसी से कहा कि ‘मेरी बेटी सनी लियोनी बनना चाहती है’ फिल्म से उसे याद आया कि वह टेनिस में बहुत अच्छी थी लेकिन उसके पिता ने उसे खेलने से इसलिए मना कर दिया क्योंकि उसे खेलने के लिए स्कर्ट पहननी पड़ती है। यह फिल्म उन लोगों की विचारधारा को दिखाती है जो लड़कियों को उनके यौवन को उन्हीं के खिलाफ उपयोग नहीं करने देते। रामगोपाल के इस पोस्ट और सानिया की तस्वीर को सोशल साइट पर कई लोगों ने नापंसद किया और उसके खिलाफ कई क्रोधी संदेश भी दिए हैं।

ramgopal verma

                                                                                                Source

वहीं सानिया के कई प्रशंसकों ने फिल्म निर्माता को आड़े हाथों लेते हुए उन्हें छोटी मानसिकता का बताया है। सानिया ने हालांकि इस मामले पर अभी तक किसी प्रकार की टिप्पणी नहीं की है। भारतीय टेनिस खिलाड़ी का इस बार फ्रेंच ओपन में प्रदर्शन खास नहीं रहा और वह महिला युगल के पहले ही दौर से बाहर हो गई थी जबकि मिश्रित युगल में वह क्वार्टरफाइनल में हार गई थीं। भारतीय टेनिस स्टार अब बर्मिंघम में ऐगोन क्लासिक में खेलने उतरेंगी जो वर्ष के तीसरे ग्रैंड स्लेम विंबलडन से पूर्व अहम अभ्यास टूर्नामेंट है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

six + 2 =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।