फैशन इवेंट में अपने हुस्न का जलवा बिखेरते दिखे फिल्मी सितारे, Chitrangada-Nusrat से लेकर Isha Gupta तक सभी आये नज़र - Punjab Kesari
Girl in a jacket

फैशन इवेंट में अपने हुस्न का जलवा बिखेरते दिखे फिल्मी सितारे, Chitrangada-Nusrat से लेकर Isha Gupta तक सभी आये नज़र

प्राइवेट डेवलपर डेन्यूब प्रॉपर्टीज ने मंगलवार को फैशनटीवी के साथ पार्टनरशिप में अल्ट्रा-लक्ज़री टावर फ़ैशनज़ का लॉन्च किया

प्राइवेट डेवलपर डेन्यूब प्रॉपर्टीज ने मंगलवार को एक बेहद ही शानदार फैशनटीवी के साथ पार्टनरशिप में अल्ट्रा-लक्ज़री टावर फ़ैशनज़ का लॉन्च किया। दुबई में हुए इस इवेंट में बॉलीवुड के कई सितारे नजर आए जिन्होंने इस इवेंट की शाम में चार-चाँद लगा दिए। साथ ही उनके लुक को देख सभी उनके दीवाने हो गए। अब इस फैशन इवेंट की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती नज़र आ रही हैं। 
1682492035 643db64d1269d72e565d770c0b74f8ec1ce84
बीते दिन दुबई में डेन्यूब फैशन्ज इवेंट में बॉलीवुड स्टार्स का मेला लगा हुआ था। इस दौरान बी-टाउन के सितारों ने इवेंट में ग्लैमर का खूब ही तड़का लगाया। इवेंट की शाम को और भी हसीं बनाने के लिए ये सितारे अपने बेहद ही ग्लैमरस अवतार में पहुंचे थे। 
1682492047 c97c4b37c393e5c7bb8b01c6140e65ede5d00
सबसे पहले तो आपको बता दे कि कौन से सितारों ने इवेंट में शिरकत की तो इस लिस्ट में सबसे पहला नाम आता हैं बॉलीवुड हसीना नुसरत भरुचा से लेकर चित्रांगदा सिंह, संजय कपूर, महीप कपूर और कनिका कपूर स्टाइलिश अंदाज में नजर आए। इवेंट में चित्रांगदा ब्लैक ड्रेस में काफी स्टनिंग लग रही थीं। उनका लुक बेहद ही क्लासी था। 
1682492053 a244140461466050239ab09796264b32c0817
चित्रांगदा की ड्रेस आधी नेट और आधी फ्रिल वाली थी। इसके साथ एक्ट्रेस ने अपने बालों को खुला छोड़ा था और मिनिमल मेकअप किया हुआ था। डीप नेक वाली ड्रेस में एक्ट्रेस बोल्ड एंड ब्यूटीफुल लग रही थीं। जिसमे उनका ओवरलुक इवेंट में खूब धमाल मचाता नज़र आया। 
1682492061 8e1d9b7c546278946c8221ae4f3cf7a10a555
इवेंट में एक्टर संजय कपूर अपनी डार्लिंग वाइफ महीप कपूर के साथ पहुंचे थे। संजय ने ब्लैक व्हाइट शर्ट के साथ डेनिम पहनी थी। इसे उन्होंने ब्लैक जैकेट और रेड ग्लासेस के साथ पेयर किया था। वहीं महीप ने रेड पैंट सूट पहा था। 
1682492210 ba28f4c38a6c481ddbbadf9840647716f3444
इवेंट में नुसरत भरुचा भी काफी ग्लैमर अंदाज में नजर आईं। नुसरत ने इवेंट में पर्पल कलर का नूडल स्ट्रैप वाला गाउन पहना हुआ था। एक्ट्रेस ने शाइनी मेकअप किया था और बालों का स्ट्रेट लुक लिया था। जिसमे उनकी स्मोकी आईज़ काफी अट्रैक्टिव लगी। 
1682492221 ef6d775c2df1ed7b7aa7949e4e227fbd2dbec
इवेंट में ईशा गुप्ता भी क्रॉप टॉप और मैचिंग पैंट में काफी स्टाइलिश लग रही थीं।  उन्होंने अपने बालों को सॉफ्ट कर्ल के साथ खुला छोड़ा था। इवेंट में इस स्टार्स ने जमकर कैमरे के लिए पोज दिए। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।