रितेश सिधवानी की क्रिसमस पार्टी में अर्जुन-मलाइका और फरहान-शिबानी ने किया हैरान - Punjab Kesari
Girl in a jacket

रितेश सिधवानी की क्रिसमस पार्टी में अर्जुन-मलाइका और फरहान-शिबानी ने किया हैरान

बॉलीवुड फिल्म निर्माता रितेश सिधवानी ने शनिवार की शाम अपने बॉलीवुड के दोस्तों और करीबियों के लिए क्रिसमस

बॉलीवुड फिल्म निर्माता रितेश सिधवानी ने शनिवार की शाम अपने बॉलीवुड के दोस्तों और करीबियों के लिए क्रिसमस पार्टी रखी जिसमे नामी बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने शिरकत की।

रितेश सिधवानी की पार्टी में मलाइका अरोड़ा, अर्जुन कपूर, करण जौहर, रणवीर सिंह, नेहा धूपिया, अंगद बेदी, अनन्या पांडे, फरहान अख्तर, शिबानी दांडेकर और कई अन्य लोग थे जिन्होंने इस पार्टी को और भी रंगीन बना दिया।

रितेश सिधवानी की पार्टी में सबसे ज्यादा लाइमलाइट में रहे अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा ने, जो एक साथ एक ही कार में इस पार्टी में पहुंचे थे। अर्जुन और मलाइका दोनों लाल रंग के आउट फिट्स पहने इस पार्टी में शामिल हुए।

कई सालों से छुपकर अफेयर कर रहे मलाइका और अर्जुन कपूर अब इस रिश्ते को सबके सामने खुलकर ले आये है और अक्सर अब इन्हे पार्टीज में एक साथ आते जाते देखा जा रहा है। ख़बरों के मुताबिक दोनों अगले साल अप्रैल तक शादी भी करने जा रहे है।

खबर ये भी है कि अर्जुन और मलाइका ने मुंबई में एक नया अपार्टमेंट खरीदा है और इन दिनों इस अपार्टमेंट का रेनोवेशन और डिजाइनिंग का काम चल रहा है।

अर्जुन ओरे मलाइका के अलावा रितेश सिधवानी की पार्टी में सबका ध्यान खींचा फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर ने जिनके अफेयर की चर्चा भी इन दिनों खूब की जा रही है । दोनों को अक्सर साथ-साथ घूमते और कई सार्वजनिक कार्यक्रमों में साथ देखा जाता है।

दोनों ने अभी तक अपने अफेयर के बारे में खुलकर नहीं बोलै है पर सोशल मीडिया पर इन दोनों के बीच प्यार भरे सन्देश खूब चलते है। रितेश सिधवानी की इस पार्टी में फरहान अख्तर सफ़ेद आउट फिट्स में थे वहीँ शिबानी दांडेकर लाल रंग की ड्रेस में थी।

इस पार्टी में अरबाज खान ने गर्लफ्रेंड जॉर्जिया एंड्रियानी के साथ शिरकत की और खूब तस्वीरें खिंचवाई। एक सिल्वर सेक्विन ड्रेस में जॉर्जिया बहुत सुंदर लग रही थी, वहीं अरबाज ने काले रंग की पैंट के साथ एक प्रिंटेड शर्ट पहन रखी थी।

इन सबके अलावा नेहा धूपिया, अंगद बेदी, करण जौहर, मौनी रॉय और रणवीर सिंह भी इस शानदार पार्टी में शामिल थे। देखिये रितेश सिधवानी की इस पार्टी में आने वाले अन्य सितारों की तस्वीरें :

1.रणवीर सिंह

2.मौनी रॉय

3. सिद्धार्थ मल्होत्रा

4.अनन्या पांडे

5.करण जौहर

शादी के लिए तैयार होते हुए ईशा अंबानी की बेहद खूबसूरत तस्वीरें अब आई सामने !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × three =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।