फातिमा सना शेख एक बार फिर सुर्ख़ियों में है और इस बार उनके हाथ एक और बड़ा प्रोजेक्ट लगा है और अब उम्मीद की जा सकती है की फातिमा बॉक्स ऑफिस पर हिट फिल्म के साथ वापसी करेंगी। बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट फातिमा ने फिल्म चाची 420 से अपने करियर की शुरुआत की थी और फिर बतौर अभिनेत्री फिल्म दंगल में उन्हें चांस मिला।
फातिमा शेख ने आमिर खान के साथ दंगल और ठग्स ऑफ हिंदोस्तान जैसी फिल्मों में काम किया है। चर्चा है कि आमिर के बाद वह शाहरूख के साथ काम करती नजर आ सकती है।
उन्हें अनुराग बसु की आने वाली फिल्म ‘सैल्यूट’ में साइन किया जा सकता है। इस फिल्म में शाहरुख खान लीड रोल में हैं।मेकर्स अभी भी इस फिल्म के लिए लीड हीरोइन की तलाश कर रहे हैं।
हालांकि अभी भी ‘सैल्यूट’ के लिए फातिमा का नाम फाइनल नहीं है, लेकिन मेकर्स फातिमा सना शेख की अब तक की परफॉर्मेंसेस को देखकर काफी प्रभावित हैं और इसीलिए फातिमा के शाहरुख के अपोजिट साइन किए जाने के चांस बन रहे हैं।
फातिमा सना शेख खुद भी शाहरुख के साथ काम करना चाहती हैं। एक साक्षात्कार में फातिमा ने कहा था कि फिल्म जगत में अगर वह किसी अभिनेता के भी आस-पास होने से नर्वस होती हैं, तो वह शाहरुख खान हैं। बावजूद इसके फातिमा शाहरुख के साथ काम करने को बेताब हैं।
सैल्यूट’ की शूटिंग फरवरी से शुरू होगी। यह फिल्म अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा की बायोपिक होगी। राकेश शर्मा पहले भारतीय अंतरिक्ष यात्री थे जिन्होंने साल 1984 में अंतरिक्ष में कदम रखा था। राकेश शर्मा को इसके लिए अशोक चक्र से भी सम्मानित किया गया था।
अब देखना होगा की फातिमा सना शेख और शाहरुख की जोड़ी परदे पर क्या धमाल मचाती है। उम्मीद है ये अभिनेत्री एक और हित फिल्म के साथ खुद को बॉक्स ऑफिस पर साबित करेंगी।