फातिमा सना शेख ने सुनाया अपने साथ हुई छेड़छाड़ का किस्सा, एक शख्स ने मुक्का मारा और एक्ट्रेस हो गई थी बेहोश - Punjab Kesari
Girl in a jacket

फातिमा सना शेख ने सुनाया अपने साथ हुई छेड़छाड़ का किस्सा, एक शख्स ने मुक्का मारा और एक्ट्रेस हो गई थी बेहोश

प्रमोशन के दौरान एक्ट्रेस ने अपनी लाइफ से जुड़ा एक बड़ा खुलासा किया। उन्होंने उस भयानक घटना के

दंगल गर्ल फातिमा सना शेख कई दिनों से लाइमलाइट में बनी हुई है। हाल ही में एक्ट्रेस ने ऐलान किया था की वो सोशल मीडिया से ब्रेक ले रही है। जिससे उनके फैंस काफी परेशान नजर आए। वही, अब एक बार फिर फातिमा सना शेख से जुडी एक बड़ी चौंकाने वाली खबर सामने आई है। हाल ही में नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ हुई फ़िल्म अजीब दास्तां में फातिमा नज़र आई थीं। वही, फिल्म से जुड़े इंटरव्यू के दौरान फातिमा सना शेख ने अपने साथ हुई छेड़खानी का एक बड़ा हैरान करने वाला किस्सा शेयर किया है। 
1619516613 f5fdd186111e87849b4652085728445b
प्रमोशन के दौरान एक्ट्रेस ने अपनी लाइफ से जुड़ा एक बड़ा खुलासा किया। उन्होंने उस भयानक घटना के बारे में बताया, जिसने उन्हें अंदर से झकझोर दिया था। उस घटना को याद करते हुए एक्ट्रेस ने बताया की उनको राह चलते सड़क पर एक अनजान शख्स ने छेड़ा था। फातिमा ने बताया कि उन्होंने एक शख्स को उन्हें घूरते हुए देखा। वो उस वक्त जिम से वापस आ रही थीं। ऐसे करने वाले शख्स को फातिमा सना शेख ने टोका, जिसके बाद दोनों के बीच तू- तू, मैं- मैं शुरू हो गई। 
1619516627 fatima sana shaikh e1549004303573
विवाद बढ़ा और शख्स ने आगे बढ़कर सना का गाल छू दिया। इससे मामला और बढ़ गया, ये आग में घी डालने जैसा था। फातिमा कहती हैं, ‘मैं रास्ते में जा रही थी, जिसके बाद एक लड़का आया और वो घूर रहा था तो मैंने बोला- क्या घूर रहा है?  उसने जवाब दिया- घूरूंगा, मेरी मर्जी। मैंने कहा- मार खाना है। उसने इसके जवाब में कहा- मार। मैंने उसे थप्पड़ मारा। उसने मुझे मुक्का मारा और मैं बेहोश हो गई।
1619516646 freepressjournal 2020 10 63ca456f 7ac9 4b71 91a0 167628fdac1f 79274710 160583161925690 3132765374026924109 n
फातिमा ने आगे बताया कि मैंने होश संभालते ही अपने पिता को फोन किया। वो दो-तीन लोगों को साथ लेकर आ गये। उन्हें आता देख वो शख्स गलियों भाग गया। मेरे पिता, मेरा भाई और उनके कुछ दोस्त भी पीछे गए, वो बोल रहे थे- कौन था जो मेरी बेटी को हाथ लगाया? फातिमा ने इंटरव्यू में अपने पिता के सपोर्ट की भी चर्चा की। इस इंटरव्यू के दौरान फातिमा ने बताया कि उनके पिता उनको काफी सपोर्ट करते हैं और उनके लिए मजबूत स्तंभ की तरह हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।