आमिर खान के साथ डेटिंग पर फातिमा सना शेख ने दिया ये रिएक्शन और कहा ... - Punjab Kesari
Girl in a jacket

आमिर खान के साथ डेटिंग पर फातिमा सना शेख ने दिया ये रिएक्शन और कहा …

आमिर और फातिमा सना शेख ने भले ही सिर्फ दो फिल्मों में काम किया है पर इनका रिलेशन

अभिनेत्री फातिमा सना शेख ने साल 2016 में नितेश तिवारी की सुपरहिट दंगल से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में आमिर खान मुख्य भूमिका में थे वहीँ फातिमा ने उनकी बेटी की भूमिका निभाई थी। दंगल के बाद फातिमा और आमिर की जोड़ी ने इस साल विक्टर उर्फ़ विजय कृष्ण आचार्य की फिल्म ठग्स ऑफ़ हिंदोस्तान में फिर से एक साथ काम किया।

फातिमा सना शेख

फिल्म ठग्स ऑफ़ हिंदोस्तान में अमिताभ बच्चन और कैटरीना कैफ भी मुख्य भूमिकाओं में थे। आमिर और फातिमा सना शेख ने भले ही सिर्फ दो फिल्मों में काम किया है पर इनका रिलेशन काफी करीबी और दोस्ताना है। लेकिन पिछले एक साल से दोनों की डेटिंग की कई खबरें सामने आई हैं।

फातिमा सना शेख

हाल ही में हुए एक इंटरव्यू में फ़ातिम सना शेख से जब आमिर के साथ रिश्ते पर सवाल किया गया तो उन्होंने बेबाकी से काफी बातें कही और सवालों के जवाब दिए। फातिमा ने आमिर खान के साथ अफवाहों के लिंक पर कड़ी प्रतिक्रिया दी।

फातिमा सना शेख

फातिमा ने कहा, ”यह बहुत ही अजीब है। उनकी मां टीवी देखती रहती है और इस तरह की ख़बरों के बाद कई बार वो उन्हें अख़बारों और मैग्ज़ीनों में तस्वीरें दिखाती है की उनके बारे में क्या छपा है। उनका रिएक्शन यही होता है की पहले टाइटल पढ़ो खबर अपने आप समझ आ जाएगी। अब उन्हें इस तरह की अफवाहों पर कुछ भी समझने समझाने की जरुरत नहीं पड़ती।

फातिमा सना शेख

फातिमा सना शेख ने आगे कहा, ”अगर कोई आप पर किसी तरह का आरोप लगाता है, तो पहली बात उनके मन में यही आती है और वो पूछना चाहती है , ‘लोगों को ऐसा क्यों लगता है और क्या ये जरूरी है ? यदि आप एक आक्रामक व्यक्ति हैं, तो लोग आप पर हमला करेंगे। यदि आप एक विनम्र व्यक्ति, तब भी लोग आपके बारे में कुछ न कुछ बात करेंगे। ”

फातिमा सना शेख

आपको बता दें फातिमा सना शेख भी आमिर खान की पत्नी किरण राव के काफी करीब हैं। वह और सान्या मल्होत्रा ​​अक्सर त्योहारों और फंक्शनों के के दौरान आमिर और उनकी पत्नी के साथ पार्टी करते हैं।

फातिमा सना शेख

अगर फ़ातिम के करियर की बात करें तो वो इस समय अनुराग बसु की फिल्म नेक्स्ट में व्यस्त हैं। इस फिल्म में फातिमा सना शेख राजकुमार राव के साथ काम करेंगी।

अक्षय कुमार के ‘कनाडा प्रेम’ का विडियो वायरल, लोगों ने कहा गद्दार है अक्षय !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।