फरहान अख्तर गर्लफ्रेंड शिबानी के साथ स्विमिंग पूल में एंजॉय करते दिखे , देखें तस्वीरें - Punjab Kesari
Girl in a jacket

फरहान अख्तर गर्लफ्रेंड शिबानी के साथ स्विमिंग पूल में एंजॉय करते दिखे , देखें तस्वीरें

जैसा कि आप और हम सभी बाखूबी जानते हैं कि साल 2018 बॉलीवुड के लिए शादियों के नाम

जैसा कि आप और हम सभी बाखूबी जानते हैं कि साल 2018 बॉलीवुड के लिए शादियों के नाम रहा है। कई दिग्गज सितारों ने साल 2018 में शादी के बंधन में बंधे। अब इसी कड़ी में अपने आप को जोड़ते हुए साल 2019 में भी लग रहा है कि फरहान अख्तर इसी ट्रेंड को फॉलो करने वाले हैं। और सबसे पहले वही शादी करने वाले हैं।

46577244 2253285774993481 3456622337666008011 n 1

उनके इस अपडेट्स को देखकर तो ऐसा लगता है। हाल ही में फरहान ने एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है। इस फोटो को देखकर तो यही लग रहा है कि वह बहुत जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं। बता दें कि पिछले दिनों ये कपल तेजी से सुर्खियों में आया।

46045233 301832153779803 2904254149717344787 n 1

फरहान अख्तर ने अपनी गर्लफ्रेंड के साथ की फोटो शेयर…

फरहान अख्तर ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी और अपनी गर्लफें्रड शिबानी की फोटो शेयर की है जिसमें फरहान और शिबानी दोनों साथ में स्विमिंग पूल में मस्ती करते हुए दिखाई दे रहे हैं। फोटो को देखकर तो यही लगता है कि दोनों एक दूसरे के साथ काफी खुश हैं।

47586518 428180827721263 1213476991804715862 n

साथ ही फरहान ने फोटो शेयर करते हुए लिखा है कि ” जब तक तुम मेरे साथ हो मैं तुम्हें कभी नहीं खोऊंगा। तुम बहुत खूबसूरत हो शिबानी। तुम्हें बहुत सारा प्यार”। फरहान के ये शब्द बताते हैं कि वे श‍िबानी के कितने करीब हैं।

https://www.instagram.com/p/Bskx-0Xh1NY/?utm_source=ig_embed

साल 2017 में फरहान अख्तर अपनी पत्नी अधुना से अलग हो गए थे। फरहान और अधुना की 2 बेटियां भी हैं जिनका नाम शाक्या और अकीरा है। बता दें कि फरहान का तलाक होने के बाद उनका नाम बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री श्रद्घा कपूर से जुड़ा था और यह भी कहा जाता था कि फरहान की उनकी वाइफ से रोज लड़ाई होने की वजह श्रद्घा ही थी जिसके चलते वह दोनों अलग हो गए। खबरे यह भी थी कि फरहान और श्रद्घा कुछ दिन लिव-इन भी रहने लगे लेकिन किहीं वजहों से वह दोनों अलग हो गए।

श्रद्घा कपूर के बाद अब फरहान अख्तर की लाइफ में शिबानी आई। कहा जा रहा है कि फरहान और शिबानी एक-दूसरे के साथ काफी सीरियस है और बहुत जल्द शादी कर सकते हैं। फरहान भी शिबानी के परिवार के साथ अच्छे से घूले-मिले हुए है। शिबानी भी फरहान की दोनों बेटियों के साथ काफी समय बिताती हैं।

Screenshot 1 21

‘लिप सर्जरी’ बिगड़ने पर जबरदस्त ट्रोल हुई सारा अली खान, मिले बेहद घटिया कमेंट्स

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।