साइकलिंग गियर पहने ऑटो में सवारी करते दिखे फरहान अख्तर, सेलेब्स ने उड़ाया एक्टक का जमकर मजाक - Punjab Kesari
Girl in a jacket

साइकलिंग गियर पहने ऑटो में सवारी करते दिखे फरहान अख्तर, सेलेब्स ने उड़ाया एक्टक का जमकर मजाक

फरहान अख्तर ने हाल ही में ऑटो राइड का मजा लिया और उन्होंने अपनी ये तस्वीर सोशल मीडिया

बॉलीवुड के फेमस
एक्टर और डायरेक्टर फरहान अख्तर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। जहां
अभिनेता अपनी हर अपडेट अपने फैंस के साथ शेयर करते रहते है। इस बार एक्टर ने अपनी
एक ऑटो में बैठे हुए तस्वीर शेयर की है जिसे देखने के बाद कोई भी अपनी हंसी रोक
नहीं पा रहा है। फैंस से लेकर सेलेब्स तक एक्टर की फोटो पर फनी रिएक्शन दे रहे
हैं।

1662966426 302227669 612099833651184 4206864052483666673 n

फरहान अख्तर अपने
इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें वह अपनी साइकिल के साथ ऑटो में बैठे
दिखाई दे रहे है। हालांकि फोटो में फरहान ने अपने हाथ से अपने फेस को कवर रखा है
वहीं ऑटो ड्राइवर एक्टर को मुंह छुपाते दिख हंसते नजर आ रहे हैं। फोटो में एक्टर
ने अपने सिर पर हेलमैट भी पहना हुआ है।

फरहान को देखकर ऐसा
लगा रहा है कि वो साइकिल चलाने गए थे, मगर फिर ऐसा क्या हुआ जो एक्टर को साइकिल
समेत ऑटो में घर लौटना पड़ा
? फरहान ने अपनी इस फोटो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, टायर पंक्चर हो
जाने के चलते संडे की साइकिल राइड को बीच में ही छोड़ना पड़ा। इस चमचमाते हुए ऑटो
में मजे करने के लिए और अपनी बहादुरी छोड़ने के लिए इतना काफी है।

1662966555 d6edf302 69bd 4177 b645 b41b7c700220

फरहान की इस पोस्ट
पर कई सेलेब्स ने भी मजेदार रिएक्शन दे रहे हैं। फिल्म मेकर जोया अख्तर ने अपने
भाई की पोस्ट पर
लाफिंग
इमोटिकॉन्स के साथ आई लव मुंबई लिखा है। जोया के अलावा ईशान खट्टर ने लाफिंग
इमोटिकॉन्स और अर्जुन रामपाल ने हाहाहाहाहा कॉमेंट किया है। सिर्फ सेलेब्स ही नहीं
बल्कि सोशल मीडिया यूजर्स भी पोस्ट पर एक से बढ़कर एक फनी कॉमेंट करते दिख रहे
हैं।

1662966562 whatsapp image 2022 09 12 at 12.38.19

1662966572 whatsapp image 2022 09 12 at 12.38.36

1662966579 whatsapp image 2022 09 12 at 12.38.42

एक यूजर ने लिखा, ‘भाग मिल्खा भाग।
एक दूसरे यूजर ने लिखा, ‘आशा करता हूं कि इस ऑटो ड्राइवर ने आपसे नहीं पूछा होगा कि
डॉन 3 कब आएगी।
वहीं एक ने लिखा
कि ऑटो रिक्शावाला बहुत लकी है। तो किसी ने लिखा- एडवेंचर्स एडवेंचर्स एडवेंचर्स, पोपट
हो गया, थोड़े पैसे देकर एटलस ले लेते, पैदल जाएंगे, अनलकी फरहान-लकी ऑटो ड्राइवर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।