Farhan Akhtar पत्नी अधुना को छोड़ इस एक्ट्रेस को डेट कर रहे हैं - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Farhan Akhtar पत्नी अधुना को छोड़ इस एक्ट्रेस को डेट कर रहे हैं

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर Farhan Akhtar पत्नी अधुना से तलाक के बाद बहुत समय से अभिनेत्री श्रद्घा कपूर

बॉलीवुड के मशहूर एक्टर Farhan Akhtar पत्नी अधुना से तलाक के बाद बहुत समय से अभिनेत्री श्रद्घा कपूर को डेट कर रहे थे। यहां तक कि फरहान के अधुना से तलाक का कारण भी श्रद्घा को बता दिया गया है लेकिन एकदम से श्रद्घा ने फरहान को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया जिसके बाद से यह कयास लगाए जाने लगे हैं कि दोनों के बीच सब कुछ ठीक नहीं है।farhan adhuna

Farhan Akhtar और अधुना की शादी की बात करें तो दोनों की शादी 17 साल पहले 2000 में हुई थी। इनकी मुलाकात ‘दिल चाहता है’ के सेट पर हुई थी। बता दें कि अधुना फरहान से 6 साल बड़ी हैं। इनकी दो बेटियां शाक्या और अकीरा हैं। अब दोनों बेटियां अधुना के साथ रहती हैं। खास बात ये है कि Farhan Akhtar और अधुना ने आपसी रजामंदी से तलाक लिया है। 1 1524567168

फरहान अख्तर श्रद्धा कपूर को नहीं बल्कि इस एक्ट्रेस को कर रही है डेट

Farhan Akhtar अब श्रद्धा कपूर के बजाय एक खूबसूरत एक्ट्रेस को डेट कर रहे हैं। खबर के मुताबिक, फरहान ने श्रद्धा से अपना रिश्ता तोड़ते हुए 37 साल की ऐक्ट्रेस और सिंगर शिबानी दांडेकर को अपना लिया हैं। यह दोनों एक दुसरे को फ़िलहाल डेट कर रहे हैं।

Shraddha Kapoor

साल 2015 से बॉलीवुड एक्टर Farhan Akhtar और शिबानी एक दुसरे को जानते हैं। पिछले कुछ दिनों से यह दोनों लगातार एक दुसरे के साथ वक्त बिताते स्पॉट किए जा रहे हैं। फरहान जिस शो को होस्ट कर रहे थे उसी शो की शिवानी भी हिस्सा थी।

Teaser shrdha kapoor farhan Akhtar 1892016

खबरों के मुताबिक जब इस बारे में फरहान और शिबानी से बात करने की कोशिश की गई तो दोनों ने भी इस बारे में कुछ ना कहना ही बेहतर समझा। शिवानी ने मीडिया के सवारों के जवाब नहीं दिए और फरहान ने मेसेज का रिप्लाई नहीं दिया।

इस अभीनेत्री के प्यार में हुए पागल

farhan 1533800489

फरहान अख्तर एक मॉडल और अभिनेत्री शिबानी दांडेकर नाम से डेटिंग कर रही हैं हालांकि दोनों ने आधिकारिक तौर पर अपने रिश्ते को स्वीकार नहीं किया है। खबरों के अनुसार फरहान अख्तर और शिबानी पिछले महीने लंदन में एक-साथ समय बिता रहे थे।

https://instagram.com/p/BlIN1cthqU6/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_loading_state_control

उन्होंने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर दीवा के साथ फोटो कैप्शन दिया , ”ओह .. आह .. दुनिया ले लो और इसे लाल रंग दें ..”जबकि शिबानी हाल ही में एक्ट्रेस के साथ अपने लव लाइफ के बारे में पूछा गया तो उन्होंने इस बारे में कुछ नहीं बताया।

farhan 600x449 1

शिबानी की दो बहनें अनुषा और अपेक्षा हैं। शिबानी ने अपनी दोनों बहनों के साथ मिलकर D-Major बैंड बनाया है। उनकी बहन अनुषा मॉडल, सिंगर, एक्ट्रेस और वीजे हैं। वो एक्टर करण कुंद्रा को डेट कर रही हैं।

marathi actress shibani dandekar latest photos haapus blogspot in

शिबानी लंदन, अमेरिका और अफ्रीका में पली-बढ़ी हैं। 2001 में वो न्यूयॉर्क चली गई थीं। वहां उन्होंने अमेरिकन टीवी में काम करना शुरू कर दिया था। वो झलक दिखला जा सीजन 5 और खतरों के खिलाड़ी सीजन 8 का हिस्सा भी रह चुकी हैं।

1533873359 farhan shibani

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।