बॉलीवुड के मल्टी टैलेंटेड एक्टर फरहान अख्तर को लेकर अब एक बड़ी खबर सामने आ रही है। इस खबर को सुनने के बाद उनके फैंस का दिल टूट सकता है। अब एक्टर ने सोशल मीडिया पर कुछ ऐसी अनाउंसमेंट की है जिसके बाद सब लोग टेंशन में आ गए हैं। दरअसल, हाल ही में किए अपने एक पोस्ट में फरहान लोगों ने माफी मांगते दिखे। लेकिन सवाल ये उठता है कि उन्होंने ऐसा क्या कर दिया कि अब उन्हें सरेआम माफी मांगनी पड़ी।
सबसे पहले तो आपको बता दें, फरहान अख्तर एक एक्टर होने के साथ-साथ बेहतरीन लेखक और गायक भी हैं। वो अक्सर कॉन्सर्ट में गाने गाते और धूम मचाते नज़र आते हैं। लेकिन अब फरहान अपने एक पोस्ट के चलते सुर्खियों में छा गए हैं। उन्होंने एक ऐसा पोस्ट किया है, जिससे उनके फैंस का दिल टूट सकता है। आपको बता दें, ये पोस्ट ने उनके ऑस्ट्रेलियन फैंस से जुड़ा हुआ है।
दरअसल, अब फरहान अख्तर ने अपने इंस्टाग्राम पर ऑस्ट्रेलियन टूर को लेकर एक ज़रूरी अनाउंसमेंट की है। इस पोस्ट में फरहान ने इस महीने होने वाले ऑस्ट्रेलिया दौरे के कैसिंल होने की जानकारी दी। एक्टर ने लिखा, ‘ये जानकारी ऑस्ट्रेलिया में मेरे फैंस के लिए है, अप्रत्याशित परिस्थितियों के कारण हमारे बैंड फरहान लाइव को अपना ऑस्ट्रेलिया दौरा रद्द करना पड़ा है। हम इस आने वाले वीकएंड में सिडनी और मेलबर्न की यात्रा नहीं कर पाएंगे।’
एक्टर ने आगे लिखा, ‘मैं सच में इस चीज से बहुत निराश हूं। हालांकि, जल्द ही मैं आपके खूबसूरत देश में आने और आपके लिए लाइव परफॉर्मेंस करने की उम्मीद कर रहा हूं।’ आपको बता दें, जैसे ही फरहान ने पोस्ट शेयर किया वैसे ही फैंस शो रद्द होने पर अपना रिएक्शन देने लगे। कुछ लोगों ने कमेंट कर उनसे इसकी वजह भी मांगी। तो कुछ लोग अफ़सोस जताते दिखे।
वहीं, कुछ यूजर्स ने पैसे रिफंड करने की बात कही। अब कुछ ईसिस तरह से लोगों के रिएक्शन सामने आ रहे हैं।
अब ऐसा लग रहा है कि सबकी एक्साइटमेंट पर पानी फिर गया है। वहीं, बात अगर उनके वर्कफ्रंट की करें तो फरहान निर्देशक के तौर पर फिल्म ‘जी ले जरा’ में काम करते दिखाई देंगे।