'द स्काई इज पिंक' के रिलीज़ से चंद दिन पहले फरहान अख्तर ने प्रियंका चोपड़ा पर लगाया टॉर्चर का आरोप - Punjab Kesari
Girl in a jacket

‘द स्काई इज पिंक’ के रिलीज़ से चंद दिन पहले फरहान अख्तर ने प्रियंका चोपड़ा पर लगाया टॉर्चर का आरोप

द स्काई इज पिंक’ की रिलीज़ को अब सिर्फ पांच दिन शेष है और ये फिल्म 11 अक्टूबर

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा करीब 3 साल बाद फिल्म  ‘द स्काई इज पिंक’ से कमबैक कर रही है और इस फिल्म में उनके साथ फरहान अख्तर लीड रोल में है। बता दें प्रियंका और फरहान इससे पहले साल 2015 में आयी फिल्म  ‘दिल धड़कने दो’ में एक साथ काम कर चुके है। 
1570363733 02
‘द स्काई इज पिंक’ की रिलीज़ को अब सिर्फ पांच दिन शेष है और ये फिल्म 11 अक्टूबर को सिनेमाघरों पर हिट करेगी। प्रियंका और फरहान के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग है पर अब फरहान ने एक हैरानी भरा खुलासा किया है। 
1570363755 01
 फरहान ने कहना है कि प्रियंका शूटिंग के दौरान उन्हें टॉर्चर करती थीं। एक इंटरव्यू में फरहान ने खुलासा करते हुए कहा –  ‘शूटिंग के दौरान प्रियंका के साथ फूड और निजी जिंदगी के बारे में बातें करते थे। खाली वक्त में प्रियंका के साथ घूमने भी जाया करता था। प्रियंका के साथ पहले भी काम कर चुका है इसलिए पति-पत्नी का किरदार निभाने में कोई दिक्कत नहीं हुई।’
1570363761 03
फरहान अख्तर का कहना है की जब वो डाइट पर होते थे तो प्रियंका तरह-तरह के खाना खाते हुए चिढ़ाती थीं और टॉर्चर करती थीं।’ प्रियंका को समोसा खाना काफी पसंद है और हमेशा वो समोसा मंगा कर उन्हें चिढ़ाया करती थी। 
1570363768 04
इन दिनों फरहान अख्तर और प्रियंका चोपड़ा ‘द स्काई इज पिंक’ के प्रमोशन में लगे है और इसी सिलसिले में दोनों कपिल शर्मा के शो में भी पहुंचे। शो में प्रियंका ने अपनी निजी जिंदगी के बारे में कई खुलासे  किये। 
1570363784 05
 प्रियंका चोपड़ा ने शो में अपने पति निक की फैमिली की तारीफ करते हुए कहा कि निक का परिवार शादी की तैयारी के लिए 10 दिन पहले ही जोधपुर पहुंच गया था। उस समय वो फिल्म की शूटिंग में व्यस्त थी और निक के परिवार ने शादी की तैयारियों में काफी मदद की थी। 
1570363790 06

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।