फराह खान ने कहा गीत और नृत्य की संस्कृति आज सिकुड़ती जा रही है - Punjab Kesari
Girl in a jacket

फराह खान ने कहा गीत और नृत्य की संस्कृति आज सिकुड़ती जा रही है

NULL

मुम्बई : कोरियोग्राफर से निर्देशक बनी फराह खान ने कहा कि बॉलीवुड में गीत और नृत्य संस्कृति लुप्त होती जा रही है जो अच्छा और बुरा दोनों है। फराह बॉलीवुड की पसंदीदा कोरियोग्राफर है जिन्होंने रूक जा ओ दिल दीवाने , छईयाछईया , एक पल का जीना , इधर चला , माही वे , मुन्नी बदनाम हुई , शीला की जवानी औरबेबी को बेस पसंद है जैसे कई हिट गाने दिये। आज फिल्मों में नृत्य के परिदृश्य के बारे में बात करते हुए फराह ने कहा मेरा मानना है कि गीत और नृत्य संस्कृति अब सिकुड़ती जा रही है। यदि आप कोई नृत्यफिल्म बना रहे हो तो बात अलग है। मैं नहीं सोचती कि यह वहां है। गीत संस्कृति अब दूरहो रही है। गीत बैकग्राउंड में बजाये जा रहे है। 52 वर्षीय फराह ने कहा कि फिल्मों में गीत और नृत्य की कमी के फायदे के साथ साथ नुकसानभी है।

उन्होंने कहा, अच्छा इसलिए है क्योंकि लोगों की पसंद अब बदल रही है और खराब इसलिए क्योंकि इंडस्ट्री के रूप में हमारी पहचान यह है कि हम गीत और नृत्यों का इस्तेमाल करते थे और इसलिए हम हॉलीवुड से आगे खड़े थे। उन्होंने कहा कि इन दिनों उनके गीतों को कोरियोग्राफ करने दूर रहने का प्रमुख कारण आकर्षक पेशकशों का अभाव है। फराह ने कहा आपको लगता है कि मैंने कोरियोग्राफ करना बंद कर दिया है। मैं एक ही चीज(नृत्य में) नहीं करना चाहतीं। जब तक हम कुछ नया या संगीत की दृष्टि से कुछ अलग हटकर करतेहै तो यह ठीक है। मैं इस तरह के गीतों को देखकर उब भी जाती हूं। इस बीच फराह अपने आने वाले टीवी शो लिप सिंग बैटल के बारे में उत्साहित है। यह शोकामयाब अंतरराष्ट्रीय शो लिप सीन बैटल पर आधारित है।

इस शो में बालीवुड,टेलीविजन और खेलों से जुड़ी जानी मानी हस्तियां दिखायी देंगी। स्टार प्लस पर प्रसारित होने वाले लिप सिंग बैटल में करण जौहर-परिणीति चोपड़ा, फराहअख्तर-अर्जुन कपूर, शान-विशाल ददलानी जैसी सेलिब्रिटी जोडय़िां दिखायी देंगी। फराह ने कहा मैं सानिया मिर्जा के साथ रणवीर सिंह या वरूण धवन के साथ शिल्पा शेट्टी यारवीना टंडन या जैकलीन फर्नाडीस और शाहिद कपूर जैसी आकर्षक नयी जोड़ियों को भी देखनापसंद करूंगी। मैं युवराज सिंह और कैटरीना कैफ को भी देखना चाहूंगी। उन्होंने कहा कि टीम शिखर धवन, इरफान पठान, युवराज सिंह, साक्षी मलिक जैसी खेल हस्तियों और संगीत से जुड़ी तथा मोनी रॉय और शब्बीर अहलूवालिया जैसे टेलीविजन अभिनेताओं को भी शो पर लाने पर विचार कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

19 − six =

Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।