Thumkeshwari में Shraddha Kapoor के ठूमके देख घायल हुए फैंस, यूजर्स बोले- वरुण कृति पर भारी पड़ी क्वीन - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Thumkeshwari में Shraddha Kapoor के ठूमके देख घायल हुए फैंस, यूजर्स बोले- वरुण कृति पर भारी पड़ी क्वीन

फिल्म का पहला गाना ठूमकेश्वरी रिलीज किया गया है। रिलीज के बाद से ही ट्वीटर पर #Thumkeshwari ट्रेंड

वरुण धवन की फिल्म
भेड़िया का पहला गाना आज रिलीज किया गया। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया
गया था, जो दर्शकों को खूब पसंद आई थी। अब फिल्म का पहला गाना ठूमकेश्वरी रिलीज किया
गया है। रिलीज के बाद से ही ट्वीटर पर
#Thumkeshwari ट्रेंड कर रहा है। बता दें फैंस इस गाने पर जमकर प्यार लुटा
रहे हैं। दरअसल में इस गाने में फैंस के लिए एक सरप्राइज था जो उन्हें काफी पसंद आया।
जी हां, भेड़िया
के पहले गाने में कृति और वरुण के साथ श्रद्धा कपूर भी ठूमके लगाती नजर आ रही हैं।

भेड़िया का नया गाना एक फंकी कूल डांस
नंबर है जिसमें वरुण धवन हमेशा की तरह अपने शानदार डांस के साथ ही अलग अंदाज में नजर
आ रहे हैं। गाने में कृति सेनन की देसी मूव्स देखकर आपकी आंखे खुली रह जाएंगी। लेकिन
सांग का सबसे स्पेशल पार्ट है श्रद्धा कपूर का अपीयरेंस। लाल रंग में श्रद्धा अपना
सेक्सी अंदाज फ्लॉन्ट करते हुए दिखे रही हैं। फैंस को ठुमकेश्वरी का हुक स्टेप भी
खूब पसंद आ रहा है।

1666954648 fgjrioaviaeznui

गाने के रिलीज के बाद से ही
श्रद्धा कपूर सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही हैं। फैंस को उनका स्पेशल अपीयरेंस काफी
भा रहा है। वहीं, गाने पर बात करते हुए वरुण धवन ने कहा कि
ठुमकेश्वरी एक ऐसा नंबर है जिसे डांस फ्लोर पर आग लगाने के
लिए बनाया गया है। मुझे इसकी फंकी धुन पर परफॉर्म करने में बहुत मजा आया। इस गाने
के बोल बेहद आकर्षक हैं और मुझे यकीन है कि फैंस को इस ट्रैक पर डांस करने में मजा
आने वाला है।”

1666954658 fgi51v9vqaa8lit

एक्ट्रेस कृति सेनन ने गाने को लेकर कहा कि, मुझे ठुमकेश्वरी की
शूटिंग में बहुत मजा आया। मैं वरुण के साथ बहुत लंबे समय के बाद स्क्रीन स्पेस
शेयर कर रही थी और हमने कभी भी इस तरह के भव्य और आलीशान ट्रैक पर एक साथ काम नहीं
किया। यह काफी यादगार अनुभव था।”
 

1666954671 ूी

1666954681 capture

1666954691 o9o9o9

श्रद्धा कपूर के स्पेशल अपीयरेंस
पर सोशल मीडिया यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। एक यूजर ने लिखा कि
इस गीत का सबसे अच्छा हिस्सा। एक और यूजर ने
लिखा कि, गाने में श्रद्धा कपूर सचमुच वरुण और कृति को भारी पड़ गयी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।