Priyanka Chopra की लेटेस्ट तस्वीरो पर फ़िदा होते नज़र आये फैंस, तारीफों के बांधे पुल - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Priyanka Chopra की लेटेस्ट तस्वीरो पर फ़िदा होते नज़र आये फैंस, तारीफों के बांधे पुल

बॉलीवुड की देसी गर्ल ने हाल ही में ऑस्कर अवार्ड्स के लिए अपने लुक को रिवील किया हैं।

बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक हर जगह अपने अभिनय प्रदर्शन से सबको दीवाना कर देने वाली एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा हमेशा किसी न किसी बात को लेकर सुर्खियों में छायी रहती हैं। पीसी के लुक से लेकर उनके लेटेस्ट प्रोजेक्ट्स पर उनके फैंस की नज़र हर एक चीज़ पर टिकी होती हैं। सोशल मीडिया पर अत्यंत एक्टिव रहने वाली देसी गर्ल प्रियंका आये दिन अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुडी कई सारी बातें अपने सोशल मीडिया के ज़रिये अपने फैंस संग साँझा करती ही रहती हैं। 
1678434430 333876384 1308461986401565 7219276028279609041 n
वही अब इन दिनों पीसी की कुछ लेटेस्ट तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी तेज़ी से वायरल होती नज़र आ रही हैं। उनकी यह तस्वीरें देख कर फैंस तो बिल्कुल हैरान हो गए हैं। सफेद रंग की ड्रेस में सामने आई उनकी इन तस्वीरों ने फैंस को दीवाना बना दिया है। तस्वीर आते ही फैंस लगातार प्रियंका को उनके इस कमाल लुक के लिए भर-भर के कमेंट और लाइक्स करते नज़र आ रहे हैं। 
सफेद रंग की ट्रांसपैरेंट ड्रेस में आयी नज़र 
1678434633 untitled project (4)
प्रियंका चोपड़ा की सामने आयी तस्वीरो में एक्ट्रेस एक सफेद रंग की ट्रांसपैरेंट ड्रेस पहनी हुई दिखाई दे रही है। जिसमे उनकी ड्रेस का ये थाई स्लिट लॉन्ग स्कर्ट और ब्रालेट उनके लुक को किसी परी से कम नहीं दिखा रहा हैं। इसके साथ उन्होंने फर इस्तेमाल किया है, जो उनके लुक को और भी रॉयल बना रहा है। प्रियंका चोपड़ा ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा, “ऑस्कर में साउथ एशियन एक्सिलेंस.”
1678434646 326689553 762703045102075 3797215492461435778 n
अब जहां एक्ट्रेस इतनी खूबसूरत लग रही हो तो ऐसे में उनके चाहने वालो के कॉम्प्लिमेंट्स उन्हें ना मिले ऐसा होना तो नामुमकिन ही होगा। प्रियंका चोपड़ा की तस्वीरों पर कुछ ही देर में लाखों लाइक्स और हज़ारों कमेंट्स आते दिखाई दिए। जिसमे उनके हुस्न की तारीफ करते हुए एक यूज़र ने लिखा, “कितनी प्यारी लग रही हो आप.” एक प्रियंका चोपड़ा को क्वीन बताते हुए टीवी सीरीज़ क्वांटिको के नए सीज़न की मांग कर दी. जबकि एक यूज़र ने लिखा, “क्वीन अपनी पावर दिखा रही हैं. ये इंस्पिरेशन है.”
होली पार्टी में जमकर किया था धमाल 
1678434734 1678358952 334269906 938296954280639 8496706832634843248 n
आज जहां प्रियंका ऑस्कर के लिए इस रॉयल वाइट लुक में नज़र आ रही हैं तो वही होली के त्यौहार को जमकर एन्जॉय करने वाली एक्ट्रेस ने हाल ही में होली पर पति निक जोनास, प्रीति जिंटा और अन्य दोस्तों और परिवारवालों के साथ जमकर होली मस्ती की थी। अमेरिका से होली की पार्टी की कई तस्वीरें इंटरनेट पर वायरल भी हुई थीं। 
1678434749 333138854 211644891523872 1734173895382070368 n
आपको बता दें कि हाल ही में प्रियंका चोपड़ा की फिल्म सिटाडेल का ट्रेलर रिलीज़ हुआ है। इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा जोरदार एक्शन करती दिखाई दिखेंगी। जिसके ट्रेलर को दर्शको द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर जल्द ही 28 अप्रैल को रिलीज़ होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।