Aashiqui 3 में कार्तिक आर्यन संग इस हसीना को रोमांस करते देखना चाहते हैं फैंस, नाम जानकर हो जाएंगे हैरान - Punjab Kesari
Girl in a jacket

Aashiqui 3 में कार्तिक आर्यन संग इस हसीना को रोमांस करते देखना चाहते हैं फैंस, नाम जानकर हो जाएंगे हैरान

बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन ने डायरेक्टर अनुराग बसु और प्रोड्यूसर भूषण कुमार से मुलाकात की है। बताया जा

बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन इस समय हर फिल्म मेकर की पहली पसंद बने हुए हैं। हर कोई उन्हें अपनी फिल्म में साइन करना चाहता है। एक्टर की फैन फॉलोइंग भी पहले के मुकाबले कई गुना बढ़ गई है। वहीं अब एक्टर जल्द ही ब्लॉकबस्टर फिल्म आशिकी के तीसरे पार्ट यानी ‘आशिकी 3’ में नजर आने वाले हैं। कार्तिक को ‘आशिकी 3’ में देखने के लिए उनके फैंस काफी एक्साइटेड हैं।
1670154987 317397377 152827870480970 4517958733114540551 nकार्तिक आर्यन स्टारर ‘आशिकी 3’ को अनुराग बसु डायरेक्टर करने वाले हैं और फिल्म को भूषण कुमार की प्रोडक्शन कंपनी टी-सीरीज प्रोड्यूस कर रही है। हालांकि, फिल्म की एक्ट्रेस को लेकर अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है और फिल्म से जुड़े से ज्यादा अपडेट भी सामने नहीं आए हैं। इसी बीच अभिनेता कार्तिक आर्यन को टी-सीरीज के ऑफिस के बाहर स्पॉट किया गया।
1670155077 310931139 864664324978224 8721245909187040850 n
कार्तिक आर्यन, अनुराग बसु और भूषण कुमार की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इन तीनों की फोटो एक पैपराजी अकाउंट से इंस्टाग्राम पर साझा की गई है। इसके बाद से कयास लगाए जा रहे हैं कि तीनों के बीच फिल्म ‘आशिकी 3’ को लेकर चर्चा हुई। सामने आई फोटो में कार्तिक आर्यन, अनुराग बसु और भूषण कुमार तीनों टी-सीरीज ऑफिस के बाहर हंसते हुए दिख रहे हैं। वहीं इन तीनों की फोटो पर सोशल मीडिया यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया देना शुरु कर दिया है।

सबसे खास बात ये है कि कॉमेंट बॉक्स में सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि फिल्म ‘आशिकी 3’ में श्रद्धा कपूर को ही लेना। इसी तरह ज्यादातर लोगों ने श्रद्धा कपूर को फिल्म में कास्ट करने को लेकर अपने दिल की बात जाहिर की है। एक यूजर ने कॉमेंट कर लिखा- फीमेल श्रद्धा कपूर ही होनी चाहिए। दूसरे यूजर ने लिखा- हमें उम्मीद है कि यह श्रद्धा कपूर है। एक अन्य यूजर ने लिखा- प्लीज श्रद्धा को हीरोइन लेना।
1670154878 screenshot 1
1670154883 screenshot 2
गौरतलब है कि साल 1990 में आई ‘आशिकी’ में राहुल रॉय और अनु अग्रवाल थे। इस फिल्म का निर्देशन महेश भट्ट ने किया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। उसके बाद साल 2013 में ‘आशिकी 2’ रिलीज हुई थी। इस फिल्म आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर थे। ‘आशिकी 2’ को भी लोगों ने खूब पसंद किया था। इसके साथ ही इन फिल्मों के गानों को लोगों ने काफी प्यार दिया था। 
1670155559 c
वर्क फ्रंट की बात करें कार्तिक आर्यन की फिल्म फ्रेडी हाल ही में रिलीज हुई है जिसे दर्शकों से मिला-जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है। फ्रेडी के अलावा कार्तिक जल्द ही फिल्म शहजादा में कृति सेनन संग रोमांस करते नजर आएंगे। इसके अलावा फिल्म सत्यप्रेम की कथा में कियारा आडवाणी और कार्तिक आर्यन की जोड़ी एक बार फिर फैंस को देखने को मिलने वाली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Girl in a jacket
पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।